राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से मिले UOU के कुलपति, दीक्षांत समारोह पर भी हुई चर्चा


हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने नवनियुक्त राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. ढाल सिंह बिसेन से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान कुलपति ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, भावी योजनाओं और आगामी गतिविधियों की जानकारी दी। राज्यपाल ने दूरस्थ शिक्षा के विस्तार, डिजिटल नवाचार, शोध और शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालय की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और आगे की प्रगति के लिए मार्गदर्शन दिया।
बैठक में विश्वविद्यालय के आगामी दीक्षांत समारोह को लेकर भी चर्चा हुई। कुलपति प्रो. लोहनी ने राज्यपाल को विश्वविद्यालय परिसर आने का आमंत्रण दिया और उनके मार्गदर्शन के लिए आभार जताया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से मिले UOU के कुलपति, दीक्षांत समारोह पर भी हुई चर्चा
अकिता हत्याकांड में VIP को बचाने के लिए उर्मिला सनावर को जेल भेजा गया_हरीश रावत
बिंदुखत्ता के हक की हुंकार! 15 नवंबर को CM आवास घेरेंगे आंदोलनकारी
लायनेस क्लब हल्द्वानी की नई अध्यक्ष बनीं शालिनी गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता चुनी गईं करवाचौथ क्वीन
79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया प्रेम और जागृति का संदेश