Ad

Nainital : लापता युवती को यूपी से बरामद कर लाई पुलिस, अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड के भवाली में गरमपानी से अपहृत 19 वर्षीय युवती को शिकायत के चंद घंटों बाद यू.पी.के बिजनौर से बरामद कर लाई पुलिस। परिजनों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत पर आरोपी के ऊपर अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ।

ADVERTISEMENTSAd


भवाली कोतवाली के अंतर्गत आने वाले गरमपानी की 19 वर्षीय युवती को वहीं बर्बर का काम करने वाला युवक बहला फुसलाकर ले गया था। इसकी शिकायत परिजनों ने भाजपा कार्यकर्ता के साथ मिलकर रविवार को कोतवाल प्रकाश मेहरा से की। उन्होंने, लड़की की गुमशुदगी के बारे में बताया तो पुलिस ने एफ.आई.आर.दर्ज कर दो टीमें तलाशने में लगा दी।

पुलिस ने आज युवती को बिजनौर से सकुशल बरामद कर लिया। मामले में आरोपी सुहैल को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुहैल के खिलाफ अपहरण और बलात्कार की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
महिला मोर्चा की निर्वितमान महामंत्री भावना मेहरा ने कहा कि बाहरी प्रदेशों से आए लोग स्थानीय बच्चियों को बरगलाने का काम कर रहे हैं, ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई के साथ उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जानी चाहिए।

कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि गरमपानी निवासी लड़की के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया। आरोपी युवक को दिल्ली–बिजनौर बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आरोपी के खिलाफ अपहरण और बलात्कार की धाराओं में एफ.आई.आर.दर्ज की गई है। रविवार को मैडिकल के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्वरित कार्रवाई और लड़की की सकुशल बरामदगी पर पुलिस टीम को सम्मानित किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, भाजपा नेता प्रकाश आर्या, शिवांशु जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष कंचन साह, उपाध्यक्ष शुभम कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष आदित्य बोरा, आशुतोष चंदोला, सलड़ी व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह, वैभव आनंद, अशोक कुमार, मनोज कनवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

विधायक सरिता आर्या ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने कोतवाल से बात कर मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए और कहा कि क्षेत्र में रह रहे ऐसे संदिग्ध बाहरी लोगों को तत्काल चिन्हित कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *