

उत्तराखंड के नैनीताल में इनदिनों चोर और पुलिस दोनों व्यस्त हैं। पुलिस त्योहारी सीजन में व्यस्त है तो चोर, पुलिस की व्यस्थता को देखते हुए चोरी करने में व्यस्त हैं। चोर की करतूत रास्ते के एक मकान में लगे सी.सी.टी.वी.में कैद हो गई।
नैनीताल के मल्लीताल में शुक्रवार देर रात चोर चार्टन लॉज में व्यापारी शैलेन्द्र बिष्ट के घर में ताला तोड़कर घुस गए। घर में पीछे के दरवाजे से बैडरूम इस्तेमाल कर रहे किराएदार छात्र हर्षित को देखकर चोर भाग निकले। शनिवार देर रात भी मल्लीताल के ही रुकुट कंपाउंड में एक बार फिर पुलिस की व्यस्थता का फायदा उठाकर चोर मकान स्वामी भगवत बिष्ट के घर में घुस गए और वहां से किराएदार ललित सकलानी के कमरे से नकदी और अन्य सामान ले उड़े।
चार्टन लॉज वाले मामले में पुलिस को शिकायत दी गई थी लेकिन पुलिस इसमें शिकायतकर्ता के फोन करने के बावजूद शनिवार दोपहर में नहीं पहुंचे।
आज स्कूल कंपाउंड में शिकायत के बाद पुलिस की चीता मोबाइल के हरेंद्र तोमर पहुंचे थे। चोर का वीडियो रास्ते के एक मकान में लगे सी.सी.टी.वी.में कैद हो गई। चोरी को जाते समय चोर के हाथ खाली जबकि लौटते समय उसके हाथ में बैग दिख रहा है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कोने-कोने की नब्ज टटोली और पूरा प्लान तैयार कर दिया_haldwani
उत्तराखंड_फाइल आगे बढ़ाने के लिए 10000 लेते रंगे हाथ पकड़ा गया अधिकारी
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..