शस्त्रों और उपकरणों की पूजा कर नैनीताल पुलिस ने मनाई विश्वकर्मा जयंती


नैनीताल। निर्माण और सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर गुरुवार को नैनीताल पुलिस ने श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की। पुलिस लाइन नैनीताल में SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने शस्त्रागार, संचार और परिवहन शाखा में शस्त्रों, मशीनों, औजारों एवं अन्य उपकरणों का विधिवत पूजन किया।
पूजन के दौरान पुलिस बल के रोजमर्रा के कर्तव्यों में इस्तेमाल होने वाले शस्त्रों और उपकरणों की सुरक्षा, कार्यक्षमता और सुचारु संचालन की कामना की गई। SSP समेत अधिकारियों और कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजा की और बाद में पुलिसकर्मियों को प्रसाद एवं मिष्ठान वितरित किया।
इस अवसर पर SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने कहा कि विश्वकर्मा जयंती कर्तव्य के प्रति निष्ठा, कौशल, अनुशासन और समर्पण की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि पुलिस के लिए शस्त्र और उपकरण जनसेवा एवं सुरक्षा व्यवस्था के महत्वपूर्ण साधन हैं, इसलिए इनका सुरक्षित और जिम्मेदारी से इस्तेमाल हर पुलिसकर्मी का अहम दायित्व है।
कार्यक्रम में एसपी ऑफिस/संचार रेवाधर मठपाल, सीओ नैनीताल अंजना नेगी, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह सहित पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
जिलेभर में पुलिस इकाइयों में हुआ पूजन
विश्वकर्मा जयंती पर कोतवाली हल्द्वानी समेत जिले के सभी थानों, चौकियों और पुलिस इकाइयों में भी शस्त्रागार, वर्कशॉप और कार्यस्थलों पर शस्त्रों, मशीनों व उपकरणों की पूजा-अर्चना की गई। पुलिसकर्मियों ने इनके सुरक्षित एवं सुचारु संचालन की कामना की।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




शस्त्रों और उपकरणों की पूजा कर नैनीताल पुलिस ने मनाई विश्वकर्मा जयंती
हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर मलबा आया_ SSP खुद पहुंचे और खुलवाया रास्ता..Video
विश्वकर्मा पूजा के साथ ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ का आगाज, महापौर ने दिलाई स्वच्छता की शपथ
गणेश महोत्सव में सेवा और भक्ति का संगम, 116 लोगों ने किया रक्तदान
चलती कार में मां-बेटी से दुष्कर्म किया,चार साल बाद इंसाफ_ पांच दरिन्दों को उम्रकैद