नैनीताल:अब इन इलाकों में ध्वस्त किये गए अवैध निर्माण, देखिये जॉइंट मजिस्ट्रेट ने दी ये चेतावनी..


उत्तराखंड में नैनीताल के बारह पत्थर क्षेत्र में आज प्रशासन ने जे.सी.बी.मशीन की मदद से दर्जनों अवैध निर्माण ध्वस्त किए । पालिका पताबन्धन ने बीते रोज इस क्षेत्र में अतिक्रमण खुद हटाने की मुनादी की थी जिसके बाद आज1aA ये कड़ी कार्यवाही की गई है ।

आज सवेरे से ही नैनीताल के बारह पत्थर में नगर पालिका, जिला विकास प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग और वन विभाग की टीमों पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पहुंच गई । टीम ने एक तरफ से अतिक्रमण हटाना शुरू किया। बारह पत्थर से लैंड्स एंड मार्ग में बने टीन और सीमेंट के अस्तबलों के अलावा टीम ने कालाढूंगी सड़क किनारे बनी दुकानों को भी ध्वस्त कर दिया । बताया जा रहा है कि इसके बाद टीम नारायण नगर को जाने वाली सड़क पर बने लगभग 50 अवैध आवासों को भी ध्वस्त करेगी । विभागों के लिए आए लेबरों ने घोड़ों के अस्तबलों, दुकानों और घरों की छतों को उखाड़कर तोड़ दिया । जॉइंट मैजिस्ट्रेट प्रतीक जैन ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए इसी तरह से अभियान लगातार चलाए जाएंगे । इस अभियान के तहत उन्होंने शहर के अन्य अतिक्रमणकारियों को भी चेतावनी दी है कि वो अतिक्रमण न लगाएं क्योंकि देर सबेर अतिक्रमण तो हटाया ही जाएगा ।
बाईट :- प्रतीक जैन, जॉइंट मैजिस्ट्रेट ।
रिपोर्ट – वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड में काल बनी मंगलवार की सुबह_बस और बोलेरो खाई में गिरीं, 12 लोगों की मौत, 25 घायल
गोला बाईपास बना हादसों का हॉटस्पॉट, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से प्रदीप की मौत
10 दिन से परिवार बेचैन_ नैनीताल के जंगलों में कहां गुम हो गया अर्णव ? ड्रोन और डॉग स्क्वॉड भी नाकाम…
रोजगार, स्वास्थ्य और नशामुक्त रामनगर का मुद्दा लेकर जनता के बीच उतरे राहुल सिंह दरम्वाल
राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन और मंत्री धन सिंह रावत पहुंचेंगे UOU _36 मेधावियों को मिलेगा गोल्ड मेडल