

उत्तराखण्ड के नैनीताल में नवनियुक्त सी.ओ.(सर्कल ऑफिसर)ने कहा कि वो धीरे धीरे ‘बेबी स्टेप्स’ लेकर वैरिफिकेशन, नशा और ट्रैफिक जैसे अहम मुद्दों पर नकेल कसने के लिए कड़े कदम उठाएंगी । पुलिस लाइन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सी.ओ.विभा दीक्षित ने कहा कि वो पहले नगरवासियों से चर्चा कर मुख्य बिन्दु एकत्रित करेंगी और उसपर काम करेंगी ।
नैनीताल की पुलिस लाइन में आज नवनियुक्त सी.ओ.विभा दीक्षित ने चार्ज संभालने के बाद पत्रकारों से मिलकर शहर की अच्छी बुरी बातें जानी ।
पी.पी.एस.विभा दीक्षित इससे पहले हल्द्वानी में क्राइम और ट्रैफिक की जिम्मेदारी संभाल रही थी । नैनीताल में क्राइम और ट्रैफिक के साथ सी.ओ.लाइन रहते, नैनीताल के सी.ओ.संदीप नेगी के देहरादून जाने के बाद उन्हें चार्ज दिया गया था । अब उन्हें नैनीताल के सी.ओ.के रूप में पूर्ण तैनाती मिल गई है ।
ट्रैफिक और क्राइम की अच्छी जानकारी रखने वाली विभा ने सबसे पहले अपने अधिकारियों और फिर पत्रकारों से शहर का हाल जाना । विभा ने बताया कि वो नैनीताल के लोगों से उनकी समस्याएं और उसके समाधान के बारे में पूछकर अगला कदम उठाएंगी । सी.ओ.सिटी ने बताया कि वो धीरे धीरे काम कर बाहरी लोगों के वैरिफिकेशन, नशे पर नियंत्रण और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए गंभीरता से काम करेंगी ।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड_फाइल आगे बढ़ाने के लिए 10000 लेते रंगे हाथ पकड़ा गया अधिकारी
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park