

उत्तराखण्ड के भीमताल में केंद्रीय विद्यालय की निर्माणाधीन रिटेनिंग दीवार हल्की बरसक्त भी नहीं झेल पाई और भरभरा कर गिर गई। कुल 25 करोड़ की लागत से केंद्रीय विद्यालय का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन कुछ दिन पहले बनी 30 मीटर दीवार हल्की बरसात का सामना भी नहीं कर सकी।
केंद्रीय निधि से इस स्कूल का निर्माण कार्य किया जा रहा है, लेकिन जिस स्कूल की बुनियाद पहली बरसात का सामना नहीं कर सकी उस स्कूल की बिल्डिंग कैसी होगी इसका अनुमान लगाया जा सकता है। माना जा रहा है कि इस दीवार में ठेकेदार को 30 लाख का नुकसान हो चुका है।
फिलहाल केंद्रीय रक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने इसकी गुणवत्ता की जांच कर दोबारा से दीवार बनाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि एक निगरानी कमेटी इसकी जांच करेगी ताकि आने वाले समय में बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ ना हो सके। फिलहाल, ठेकेदार दीवार को दोबारा से बनाने की तैयारी में जुटा है। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कुछ समय पूर्व ही स्कूल जमीन का भूमि पूजन कर इस कार्य की शुरुआत कराई थी।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Haldwani_1.85 करोड़ की स्मैक..नशे के कारोबार पर अब तक की सबसे बड़ी चोट,दो भाई गिरफ्तार..
प्रेम विवाह के एक माह बाद संदिग्ध मौत_नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी
मुख्यमंत्री धामी आज नैनीताल दौरे पर_ये रहेगा शेड्यूल
कार की टक्कर से घायल छात्र को छोड़कर फरार हुआ, अब समझौते से भी मुकरा_लोगों ने कोतवाली घेरी
कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती_12 बाइक टैक्सी सीज