नैनीताल : जिले के नए कप्तान पंकज भट्ट ने संभाला अपना ओहदा

नवनियुक्त एस.एस.पी. नैनीताल पंकज भट्ट ने जिला मुख्यालय में किया पदभार ग्रहण
एसएसपी पंकज भट्ट (आई.पी.एस.) द्वारा जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल का पदभार ग्रहण करने के साथ-साथ जनपद में बेहतर पुलिस व्यवस्था, अपराध रहित वातावरण बनाए रखने हेतु अपनी प्राथमिकताएं गिनाई गई।
उनके द्वारा बताया गया कि
1 वर्तमान समय में युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति की रोकथाम हेतु जनपद के प्रत्येक जन को जागरुक किया जाएगा।
2 विगत आपदा के दौरान नैनीताल का पर्यटन प्रभावित हुआ है जिसके पुनरुत्थान हेतु जनपद पुलिस को विशेष पर्यटक प्रशिक्षण प्रदान कराया जाएगा।
3 सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात जागरूकता अभियान के अंतर्गत वाहन चालकों को जागरूक किया जाएगा।
4 वर्तमान परिदृश्य में बढ़ रहे साइबर अपराधो की रोकथाम हेतु लोगो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ही जागरूक किया जाएगा।
5 यातायात अवरोध (जाम) से निजात पाने हेतु नई कार्ययोजनाएं तैयार की जायेगी।
6 आगामी विधानसभा चुनाव प्रक्रिया 2022 को निष्पक्ष रूप से संपादित कराए जाने के उद्देश्य से अभी से ही समस्त पुलिस प्रक्रियाये जैसे अति संवेदनशील एवं संवेदनशील बूथ स्थलों का निरीक्षण में तेजी लाई जायगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड में 2026 की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी..
नैनीताल में नॉन स्टॉप बारिश,, झील में समाया कई टन मलबा_ पर्यटकों की गाड़ी पर गिरा बोल्डर
भारी बारिश के बीच नैनीताल जिले में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल..heavy rain alert
पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश, हाई अलर्ट पर नैनीताल_इस जिले में छुट्टी घोषित
पैर फिसला और नहर के बहाव में बहती चली गई मासूम_नन्ही पीहू की मौत..bhimtal