अब इंसाफ मिलने में नही होगी देरी, मुख्य न्यायाधीश ने 8 जिलों के लिये मोबाइल कोर्ट को दिखाई हरी झंडी..

उत्तराखंड हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश आरएस चौहान ने राज्य के लोगो को त्वरित न्याय दिलाने के लिए आठ जिलों के लिए सच्चल न्यायालय वाहनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। जिसका लाभ दूरस्थ क्षेत्रों से न्यायालय में गवाही देने के लिए जाने वाले लोगो को मिलेगा।
इस योजना के तहत 15 अगस्त को पाँच मोबाइल वैन का संचालन किया जा चुका है। और अब आठ नए सच्चल वाहनों के मिलने से राज्य के लोगों को त्वरित न्याय मिल सकेगा।
उत्तराखंड उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल धनंजय चतुर्वेदी द्वारा बताया गया कि मोबाइल कोर्ट प्रारम्भ होने से विकलांग, अक्षम तथा जो लोग न्यायालय आने में अशमर्थ है उनको यह लाभ मिलेगा, जिसमे गवाहों के ब्यान आदि सामील होंगे और राज्य के न्यायलयों में वादों की कमी आएगी लोगो को इससे त्वरित न्याय मिलेगा। अभी तक गवाही आदि में ही न्यायलय का काफी समय नष्ट हो जाता था। इस वैन का लाभ लेने के लिए वादकारियों को ग्राम प्रधान, ऑन लाइन तथा न्यायलय में प्रर्थरना पत्र देकर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। यह वैन पूर्ण रूप से न्यायिक प्रणाली से शुसज्जित है। इसमे छेड़छाड़, दुष्कर्म, देहज आदि से सम्बंधित जो लोग कोर्ट आने में अशमर्थ है उनको इसका सीधा सीधा लाभ मिलेगा और न्यायलयों में लगने वाला समय की भी बचत होगी तथा लोगो को त्वरित न्याय मिलेगा।
बाईट :- धनन्जय चतुर्वेदी, रजिस्ट्रार जनरल उच्च न्यायालय।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


चुनाव से पहले गैरसैंण में दो दिन चलेगा Assembly Session _ तारीख तय..
डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी से गरमाई सियासत, अजय भट्ट ने कहा ये बर्दाश्त नहीं..
UPI को लेकर बड़ी खबर : 15 अक्टूबर से लागू नहीं होगा MDR
उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर पाबंदी, बिक्री से लेकर भंडारण तक पर रोक
Haldwani_10 फीट लंबे घोड़ा पछाड़ सांप ने मचाई दहशत_Video