

उत्तराखंड : दुष्कर्म के आरोपों से घिरे भाजपा नेता और नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा की परेशानियां बढ़ती नज़र आ रही है। एक तरफ जहां पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी नैनीताल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकेश बोरा के खिलाफ संगीन धारा में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दे दिए। वहीं ताजा जारी आदेश के मुताबिक दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा को UCDF यानी उत्तराखंड डेयरी फेडरेशन कोआपरेटिव प्रशासक के पद से तत्काल हटाए जाने का फरमान जारी हो गया है।
बता दें कि रविवार को कोतवाली लाल कुआं में दी गई प्राथमिक की में महिला ने कहा कि उन्हें परमानेंट नौकरी का झांसा देकर उनके साथ दुष्कर्म किया गया। इस मामले में दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा के खिलाफ प्राथमिक जी दर्ज हुई है साथी उनके ड्राइवर को भी मामले में नामित किया गया है। आरोप है कि उनके ड्राइवर कमल बेलवाल ने महिला को जान से मारने की धमकी दी थी।
जारी आदेश के मुताबिक

निबन्धक दुग्ध सहकारी समितियां उत्तराखण्ड, हल्द्वानी (नैनीताल) के आदेश संख्या सी-3081 / विधि/सह०/ प्रशा० नियुक्ति-पत्रा0/2021-22 दिनांक 05 जनवरी, 2022 के द्वारा श्री मुकेश बोरा, अध्यक्ष, नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि०, लालकुआं को उत्तराखण्ड सहकारी डेरी फैडरेशन लि०, हल्द्वानी (नैनीताल) का प्रशासक नियुक्त किया गया था।
एतद्वारा उत्तराखण्ड सहकारी समिति अधिनियम-2003 की धारा-29 (5) (ख) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उत्तराखण्ड सहकारी डेरी फैडरेशन लि०, हल्द्वानी (नैनीताल) की प्रबन्ध कमेटी का पुनर्गठन होने तक समिति के कार्यकलापों का प्रबन्ध करने के लिए निदेशक, डेरी विकास उत्तराखण्ड, हल्द्वानी (नैनीताल) को उत्तराखण्ड सहकारी डेरी फैडरेशन लि०, हल्द्वानी (नैनीताल) का प्रशासक नियुक्त किया जाता है।
(संजय कुमार) निबन्धक दुग्ध सहकारी समितियां उत्तराखण्ड, हल्द्वानी (नैनीताल)


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में कार्यकारी अध्यक्ष पुष्कर का पत्रकारों ने किया स्वागत..
Haldwani : कुमाऊं प्रीमियर लीग में नैनीताल बना चैंपियन_ पिथौरागढ़ को हराया..
Haldwani में खुदी सड़क और ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग की बेहद दर्दनाक मौत..
उत्तराखंड में CAG रिपोर्ट ने खोली पोल_ 1377 ऐसे लोग जिनसे अब रिकवरी की जाएगी..
हल्द्वानी में विकास कार्यों को समय से पूरा करें अधिकारी : विधायक सुमित