नैनीताल है तैयार! देशभर की टॉप बॉक्सर्स के स्वागत को आतुर झीलों की नगरी_अब होगी मुक्कों की बरसात..


उत्तराखण्ड के नैनीताल में ऑल इंडिया एलीट महिला आमंत्रण फैडरेशन कप बॉक्सिंग प्रतियोगिता आगामी 30, 31, 1 और 2 नवंबर को होनी तय हुई है। प्रतियोगिता की सफलता के लिए जिलाधिकारी 16 अक्टूबर को सभी संबंधित अधिकारियों की मीटिंग लेंगी।
ऊत्तराखण्ड बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव गोपाल खोलिया और उनकी टीम जिलाधिकारी वंदना सिंह से मिले। इस फेडरेशन कप में देशभर से टॉप बॉक्सर 29 अक्टूबर को नैनीताल पहुँच जाएंगे एक प्रतियोगिता के बाद 3 नवंबर को लौटेंगे। यहां, उनके स्वागत के साथ ही उनके रहने और खाने की व्यवस्था की जा रही है।
बॉक्सिंग का अंतराष्ट्रीय स्तर का रिंग पिथौरागढ़ और काशीपुर से मंगाया जा रहा है। खिलाड़ियों के लिए पौष्टिक आहार का इंतजाम करने के लिए मैन्यू तैयार किया जा रहा है। खिलाड़ियों को काठगोदाम/हल्द्वानी से बस में लाने और ले जाने के साथ रिंग और होटल के मध्य फ्री शटल सेवा की व्यवस्था भी की जा रही है।
बॉक्सिंग रिंग में स्वास्थ्य, विद्युत और पेयजल की उचित व्यवस्था होनी है। जिलाधिकारी ने एस.डी.एम.नवाज़िश ख़लिक़ को प्रतियोगिता का नोडल अधिकारी बनाया है और आगामी 16 अक्टूबर को समस्त संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक लेने के आदेश जारी किये हैं। बरसात के मौसम की संभावना को देखते हुए बॉक्सिंग रिंग और मेहमानों की सुविधा के लिए वाटरप्रूफ टेंट लगाने पर विचार किया जा रहा है।
नैनीताल की एन.सी.एस.बॉक्सिंग एकेडमी के बॉक्सरों, कोच, मैनेजर और बॉक्सिंग से जुड़े लोगों से प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए जुटने को कहा गया है। बैठक में नवीन टम्टा, कमल जगाती आदि मौजूद रहे।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हरिद्वार में पहली बार धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर
Uttrakhand_ मिशन 2027 के लिए भाजपा ने सभी 70 सीटों पर प्रभारी तैनात किए,, लिस्ट देखिए
बनभूलपुरा में कटिया कनेक्शन पर बड़ा एक्शन,108 जगह पकड़ी गयी बिजली चोरी_haldwani
अयोध्यापुरी से जनकपुरी तक धूमधाम से निकली प्रभु श्री राम जी की भव्य बारात_ हल्द्वानी
उत्तराखंड में अब बढ़ेगी ठंड,, 8 जिलों में बारिश और ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार