Ad

नैनीताल : (त्योहारों में) सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना, तेज़ संगीत बजाना और लाउडस्पीकर का प्रयोग रहेगा प्रतिबन्धित.DM ने जारी किऐ यह निर्देश..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी नैनीताल .. जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि वर्तमान मे कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत भारत सरकार एवं उत्तराखण्ड द्वारा जारी किये गये समस्त आदेशो, नियमों का अनुपालन कराते हुए जनपद में होली महोत्सव मनाया जायेगा।
गर्ब्याल ने कहा कि होलिका दहन हेतु कार्यक्रम स्थल की क्षमता 50 प्रतिशत व्यक्तियों हेतु अनुमति रहेगी तथा होलिका दहन स्थल पर अनावश्यक भीड का जमावाड़ा नही किया जायेगा.

ADVERTISEMENTSAd

कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले समस्त व्यक्ति मास्क एवं सामाजिक दूरी का पालन करेंगे। होलिका दहन कार्यक्रम में 60 वर्ष से ऊपर की महिला व पुरूष, दस साल से कम उम्र के बच्चे तथा गम्भीर बीमारी से ग्रसित व्यक्ति कार्यक्रम में प्रतिभाग करने से बचे। ऐसे लोगो सार्वजनिक स्थल पर होली खेलने से बचे एवं घरों के अन्दर ही होली मानये। तथा होली मिलन स्थल पर क्षमता 50 प्रतिशत (अधिकतम 100) से ज्यादा व्यक्ति प्रतिभाग नही करेंगे.


गर्ब्याल ने निर्देश दिये कि होली त्यौहारों में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीना, तेज संगीत बजाना और लाउडस्पीकर का प्रयोग प्रतिबन्धित रहेगा। खाने-पीने की चीजों को बाटंने से परहेज किया जाये तथा पेयजल वितरण हेतु डिस्पोजल का प्रयोग किया जाये। तथा डस्टबिन की व्यवस्था करनी होगी। उन्होने कहा कि होली में पानी, गीले रंग और गले मिलने आदि से बचने की हिदायत दी, तथा संकरी और तंग गलियों में होली न खेलें। समारोह स्थल में प्रवेश पर थर्मल स्कैनिंग, सैनिटाइजर, मास्क का प्रयोग आदि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाये।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *