नैनीताल – इम्पैक्ट : खबर चलने के बाद पी.डब्ल्यू.डी.एक्टिव, शुरू हुआ लोवर मालरोड का रिपेयर…


उत्तराखंड में नैनीताल की फेमस मॉल रोड में दरार की खबर GKM News में चंलने के बाद हरकत में आये लोक निर्माण महकमे ने अस्थाई समाधान कर दिया है । लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने डामर के साथ रेत और बजरी का मिक्स डालकर फिलहाल दरारों को बंद कर दिया है ।
नैनीताल में रविवार रात लोवर मॉल रोड में दरारों की खबर ने हाहाकार मचा दिया था। मल्लीताल क्षेत्र में ग्रैंड होटल के समीप लोवर मॉल रोड में कुछ जगह दरार देखने को मिली । इससे पहले भी 18 अगस्त 2018 को इससे चंद कदमों की दूरी पर मॉल रोड का एक हिस्सा टूटकर झील में गिर गया था । आज इस आपदा प्रभावित क्षेत्र से कुछ कदमों की दूरी पर दोबारा दरारें दिखने के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल बन गया ।
दरारों की तस्वीरों के सामने आने के बाद एक बार फिर से लोवर मॉल रोड पर खतरा मंडराने लगा। ये दरार लगभग छह फीट लंबी और एक से दो इंच चौड़ी है। इसके अलावा भी कुछ हल्की दरारें देखी गई हैं । ग्रैंड होटल के ठीक नीचे आई इस दरार ने मॉल रोड के अस्तित्व पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं । स्ट्रीट लाइट खंबा नंबर 171 के समीप इस दरार के अलावा कुछ अन्य दरारें भी दिखी जिन्हें भर दिया गया। विभाग ने खबर चंलने के बाद आज सवेरे से ही इसे प्राथमिकता से लेते हुए दरारों में डामर भर दिया । भूगर्भ वैज्ञानिकों के अनुसार ये पूरा क्षेत्र ही भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र है और यहां मॉल रोड के ऊपर पड़ने वाला राजपुरा का हिस्सा भी खतरे की जद में है ।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड_फाइल आगे बढ़ाने के लिए 10000 लेते रंगे हाथ पकड़ा गया अधिकारी
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park