नैनीताल : बीमार निर्धन महिला की मदद के लिए होटल एसोसिएशन ने बढ़ाया हाथ..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड के नैनीताल में एन.एच.आर.ए.(नैनीताल होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन)ने निर्धन महिला को इलाज के लिए आर्थिक मदद की है।


नैनीताल की रहने वाली एक निर्धन महिला को आर्थिक मदद की जरूरत है। रीढ़(स्पाइन)की हड्डी से जुड़ी समस्या से ग्रसित इस महिला को डॉक्टर ने जल्द सर्जरी करवाने की सलाह दी है। इस इल्ज मे महिला को लगभग दो से ढाई लाख रुपये का खर्च आ रहा है।

महिला और उसका बेटा इलाज के लिए समाजसेवियों के पास पहुंचे तो होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट और महासचिव वेद साह ने उन्हें मदद का भरोसा दिया। आज एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में इलाज कराने में असमर्थ महिला को चैक भेंट किया गया।

घरों में काम कर जीवन यापन करने वाली महिला को तत्काल इलाज की जरूरत थी जिसे देखते हुए ये बड़ा कदम उठाया गया। इस मौके पर होटल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश भट्ट, उप सचिव स्नेह छाबड़ा, रमनजीत सिंह, हारून खान, नगर के वरिष्ठ नागरिक भानु प्रकाश साह, समाजसेविका सरस्वती खेतवाल आदि मौजूद थे।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page