Ad

हाईकोर्ट – 88 पेयजल योजनाओं में भारी गड़बड़ी मामले में रिपोर्ट तलब..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने चमोली जिले के थराली और देवाल में 88 पेयजल योजनाओं में भारी अनियमितताओं संबंधी जनहित याचिका में जांच समिति को 8 सप्ताह के भीतर मामले की जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा है।

ADVERTISEMENTSAd


याचिकाकर्ता के अधिवक्ता सिद्धार्थ साह ने बताया कि बागेश्वर निवासी गोपाल वनवासी ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर कहा कि चमोली के विकासखंड थराली और विकासखंड देवाल में 88 पेयजल योजनाओं में भारी अनियमितताएं की गई है।

उन्होंने चमोली के जिलाधिकारी से इसकी शिकायत की, जिसके बाद जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक जांच समिति गठित कर थराली और देवाल की पेयजल योजनाओं में हुई गड़बड़ियों की एक माह में जांच कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए थे।

याचिकाकर्ता का कहना है जिलाधिकारी के आदेशों पर जांच कर रिपोर्ट पेश करने की समयावधि बीत जाने के बाद भी अभी तक जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को नही सौंपी गई। याचिकाकर्ता ने उच्च न्यायालय से प्रार्थना कर कहा कि पेयजल योजनाओं में हुई गड़बड़ियों की जांच जल्द से जल्द जिलाधिकारी को सौंपी जाए ताकि दोषियों के खिलाफ कार्यवाही शुरू की जा सके।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page