Ad

नैनीताल : नशे में टल्ली बैंककर्मी टोल नाके पर चुंगी को लेकर भिड़े, पुलिस से भी अभद्रता…Video

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के नैनीताल में कुछ युवक कार से पहुंचे और उन्होंने टोल टैक्स चुंगी में टैक्स नहीं देने के नाम पर टोल में हंगामा काट दिया। इतना ही नहीं इन युवकों ने मल्लीताल पुलिस के साथ भी धक्का मुक्की कर अभद्रता की। पुलिस इन्हें कोतवाली ले आई और तीन लोगों को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया।

ADVERTISEMENTSAd


नैनीताल के तल्लीताल में लगे नगर पालिका के लेक ब्रिज टोल टैक्स में शाम को यू.पी.25 सी.एम.5738 नंबर की स्विफ्ट कार एक अन्य कार के साथ टोल टैक्स पहुंची। कार में सवार युवकों ने टोल देने से इनकार कर दिया। युवकों के चुंगी टैक्स नहीं देने को लेकर हंगामा किया। नशे में धुत्त युवक मारपीट में उतार गए और टोलकर्मी का रुपयों से भरा बैग छीनने लगे।

टोल चुंगी के विवाद के बाद युवक गाड़ी लेकर भाग गए और मॉल रोड होते हुए मल्लीताल चौकी के पास पहुंच गए। तल्लीताल पुलिस ने वायरलेस ने मल्लीताल कोतवाली को इन युवकों की सूचने दे दी जिसपर इन्हें चौकी पुलिस ने रोक लिया। युवकों ने जब कोतवाली पुलिसकर्मियों से अभद्रता शुरू की तो स्थानीय लोग भड़क गए।

आरोपी युवकों ने पुलिस के साथ धक्कामुक्की कर धमकाने की कोशिश करने लगा। पुलिस सभी सवारों को कोतवाली ले आई। गाड़ी में पुलिस लिखा होने और अपने को अधिवक्ता बताने वाले नशे में धुत्त युवक ने जजों के नाम लेकर धमकाना शुरू किया। पूछे जाने पर जानकारी मिली कि वो सभी बैंककर्मी हैं और स्विफ्ट गाड़ी में आलोक, अनुज और हेमंत सवार थे। देररात हुई इस घटना में पुलिस ने युवकों को मैडिकल के लिए बी.डी.पाण्डे अस्पताल भेज दिया।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *