

उत्तराखंड के कॉर्बेट नैशनल पार्क के समीप बाघिन की मौत के मामले में प्रमुख सचिव वन आर.के.सुधांशु ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश अल्मोड़ा के जिलाधिकारी को दे दिए हैं। आज जारी इस पत्र में कहा गया है कि राजस्व क्षेत्र मर्चुला में बीती 14 नवंबर को बाघिन(Tigress)की मौत की मजिस्ट्रीयल जाँच की जाए।


शासन ने आज एक पत्र जारी कर रामनगर से सल्ट मार्ग में स्थित मर्चुला बाजार में 14 नवंबर की रात हुई बाघिन की मौत के मामले में अल्मोड़ा के जिलाधिकारी को जांच करने के आदेश दिए हैं। पत्र में कहा गया है कि वन एवं ग्राम्य विकास शाखा उत्तराखण्ड शासन के आदेश संख्या 5521/व०ग्रा०वि०/2001-14 (36)/ 2021 टी०सी० 22 नवम्बर 2001 के प्राविधानों के अनुसार मजिस्ट्रीयल जांच की जाए।
पत्र में कहा गया है कि 14 नवंबर को कार्बेट टाईगर रिजर्व के उत्तर पूर्वी सीमा पर कालागढ़ टाईगर रिजर्व प्रभाग की मंदाल रेंज के अन्तर्गत आने वाले मर्चुला राजस्व क्षेत्र की बाजार में गोली लगने से एक बाघ की मौत हो गई थी। बाघ ने आबादी क्षेत्र में प्रवेश किया था, जिससे आबादी क्षेत्र में रहने वालों को खतरा बन गया था। क्षेत्र में भय और अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वहां बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए थे। इससे दुर्घटना की स्थिति भी बन गई थी। प्रथम दृष्टया वनकर्मी द्वारा चलायी गयी गोली के कारण बाघिन की मौत होने की पुष्टि हुई है। विभाग के अनुरोध के चलते प्रकरण की मजिस्ट्रीयल जांच करायी जा रही है।
पत्र प्रमुख सचिव वन आर.के.सुधांशु के हस्ताक्षरों से जारी इस पत्र की प्रतिलिपि अपर मुख्य सचिव गृह, प्रमुख वन संरक्षक हॉफ/वन्यजीव, मुख्य वन प्रतिपालक और निदेशक कॉर्बेट टाइगर रिजर्व को भेजी गई है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


एकता के दीप जलाएं, खुशियों से रोशन हो हर आंगन…CM धामी ने दी प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं
जेनी प्रकरण_ चुनावी आहट के बीच 23 साल पुराना मामला गरमाया
IPS डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पदक, हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल… उत्तराखंड पुलिस की दोहरी उपलब्धि
दिवाली की खुशियां बाटें, मंडलायुक्त और डीएम ने दी शुभकामनाएं
दिवाली पर सिक्योरिटी टाइट_ बम निरोधक दस्ता एक्टिव..haldwani