नैनीताल जिला योजना 2026-27 को मंजूरी_37 विभगों को मिला ₹70.18 करोड़ का बजट


उत्तराखंड के हल्द्वानी में आयोजित जिला योजना समिति की बैठक में जनपद नैनीताल की वर्ष 2026-27 की ₹7018.90 लाख (₹70.18 करोड़) की जिला योजना को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के कैबिनेट मंत्री खजान दास ने की।
37 विभागों को बजट, हर क्षेत्र के विकास पर फोकस
इस योजना के तहत 37 विभागों को बजट आवंटित किया गया है, जिसमें सड़कों, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगारपरक योजनाओं को प्राथमिकता दी गई है।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि बजट में संतुलित विकास, पिछड़े क्षेत्रों को प्राथमिकता और जियो-टैगिंग के जरिए मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाएगी।
मंत्री खजान दास ने स्पष्ट कहा कि स्वीकृत धनराशि का 100% खर्च इसी वित्तीय वर्ष में होना अनिवार्य है”“लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी”
उन्होंने सभी विभागों को पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
किन विभागों को मिला कितना बजट?
लोक निर्माण विभाग: ₹10 करोड़
जल संस्थान: ₹6 करोड़
युवा कल्याण: ₹5.80 करोड़
सिंचाई: ₹4.25 करोड़
उद्यान: ₹4 करोड़
पशुपालन: ₹3.10 करोड़
नलकूप: ₹3.12 करोड़
कृषि: ₹2.40 करोड़
पर्यटन और कैंची धाम पर विशेष फोकस
मंत्री ने कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं, पार्किंग और सुगम दर्शन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जल जीवन मिशन में शिकायतों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए गए हैं। सड़कों को गड्ढामुक्त रखने का आदेश और “धरातल पर काम दिखना चाहिए” ये बात मंत्री खजानदास ने अधिकारियों को ताकीद की है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..
2027 की नब्ज़ टटोलने उत्तराखंड पहुंचे BJP चीफ नितिन नवीन..