

नैनीताल में एक सी.सी.टी.वी.फुटेज ने परिवार के होश उड़ाकर रख दिये हैं। फुटेज में साफ दिख रहा है कि दो जगह भवन स्वामी के पीछे पीछे एक वयस्क गुलदार आ धमका है।
नैनीताल में मे-विला कंपाउंड में रहने वाले सेवानिवृत्त प्रोफेसर धनेश चंद पाण्डे ने अपने घर के कुछ हिस्सों में सी.सी.टी.वी.फुटेज लगाए हैं। इस क्षेत्र में लोग अक्सर गुलदार दिखने की चर्चा किया करते हैं। लोगों ने जंगल से लगे हुए ओल्ड ग्रोव से गुलदार को आते जाते देखा। मई के पहले हफ्ते में रिकॉर्ड हुए इस वीडियो को जब परिवार ने आज चैक किया तो सभी के होश उड़ गए। यहां वीडियो में दिख रहा है कि प्रोफेसर के लंबे बाल वाले पुत्र उत्पल पाण्डे जैसे ही रात दस बजे घर के आंगन में एक कमरे से दूसरे कमरे में जा रहे हैं, उनके पीछे एक गुलदार भी वैसे ही सीडी चढ़ता दिख रहा है।
इसके अलावा घर के आंगन में भी चंद मिनट पहले उत्पल के पीछे पीछे गुलदार आ धमकता है। चेताने वाली बात ये हैं कि दोनों बार गुलदार कुछ सेकेंडों के अंतर में आ रहा है और इस खूंखार जानवर से परिवार को बहुत खतरा बन गया है। परिवार अब वन विभाग से गुलदार को पिंजरे में बंद करने की मांग कर रहे हैं। उत्पल के ठीक बगल के पड़ोस में रहने वाले नवीन तिवारी ने बताया कि वो देररात दुकान से घर लौटते हैं और उन्हें अब इस वीडियो के बाद भय लगने लगा है।
वरिष्ठ पत्रकार (कमल जगाती)



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


कॉलेज प्राचार्य को जिंदा जलाने की धमकी, वायरल वीडियो के बाद तीन आरोपी गिरफ्तार
नैनीताल में जिला योजना समिति के चुनाव का बिगुल,आदर्श आचार संहिता लागू
राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को अजय भट्ट ने दी बधाई
कोसी नदी से SDRF ने बरामद किया दीपक का शव..Video
एसपी क्राइम जगदीश चंद्र बने IPS _उत्तराखंड के दो PPS अधिकारियों को प्रमोशन