

नैनीताल : लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत हल्दूचौड़ क्षेत्र निवासी नवविवाहिता की जहरीले पदार्थ का सेवन करने के चलते संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, मृतका के पिता रमेश चन्द्र जोशी ग्राम- हरिनगर हरिपुर नायक ऊँचापुल हल्द्वानी निवासी ने स्थानीय कोतवाली में प्राथमिकी देते हुए कहा कि उसकी पुत्री चरित्रा उम्र 23 वर्ष का विवाह 11 दिसम्बर 2020 को कमलेश काण्डपाल पुत्र श्री हरीश चन्द्र काण्डपाल निवासी राम तुलारामपुर पो हल्दूचौड़ के साथ हुवा। अपनी पुत्री के विवाह मे मेरे द्वारा(1500000) पन्द्रह लाख सा खर्च किये गये थे, जिसमे (6 लाख नगद, विवाह समारोह में एक स्कूटी, लैपटाप व अन्य दिया है. एवं विटिया की बचत पासबुक जिसमे 400000) चार लाख का जमा है।
छः माह से मेरी पुत्री को उसका पति कमलेश काण्डपाल ससुर, दादी सास एवं सास दहेज को लेकर अत्यधिक दबाव बना रहे थे, जिसके फलस्वरुप मेरी पुत्री ने कल दि0 04-11-2022 की रात्री लगभग 8 बजे जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। जिसका मुझे विश्वास नहीं है खाया या खिलवाया गया मुझे रात्री 10.20 पर काल करके अवगत कराया गया है. सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती है जोकि मुझे मृत्यु होने के उपरान्त अवगत कराया गया है। पीड़ित पिता ने सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की कोतवाली पुलिस से गुहार लगाई है।
इधर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा का कहना है कि पुलिस ने मामले में धारा 304 बी के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए तफ्तीश शुरू कर दी है।
रिपोर्ट – मुकेश कुमार



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कोने-कोने की नब्ज टटोली और पूरा प्लान तैयार कर दिया_haldwani
उत्तराखंड_फाइल आगे बढ़ाने के लिए 10000 लेते रंगे हाथ पकड़ा गया अधिकारी
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..