नैनीताल : मुख्य कोषाधिकारी और एकाउंटेंट रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार


बड़ी खबर सामने आ रही है। विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य कोषाधिकारी नैनीताल एवं अकाउंटेंट कोषागार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।
विजिलेंस अफसरों के मुताबिक शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत की गई थी कि वह न्यायालय नैनीताल में कार्यरत है। उसके तथा उसके 05 अन्य साथियों की ए०सी०पी० लगनी थी, जिसके लिये नियमानुसार 03 सदस्यों की ट्रैप टीम का गठन किया गया था, जिसमें वरिष्ठ कोषाधिकारी नैनीताल भी सदस्य बनाये गये। कमेटी के दोनों सदस्यों ने अपने हस्ताक्षर कर दिये तथा मुख्य कोषाधिकारी, नैनीताल दिनेश कुमार राणा के हस्ताक्षर होने थे। किन्तु उनके द्वारा हस्ताक्षर नहीं किये जा रहे थे।
जब शिकायतकर्ता द्वारा जानकारी की गयी तो पता चला कि मुख्य कोषाधिकारी हस्ताक्षर करने को तैयार नहीं है। आरोपी दिनेश कुमार राणा के कार्यालय में नियुक्त एकाउन्टेन्ट बसन्त कुमार जोशी द्वारा फोन कर बताया गया कि आप कार्यालय आ जाना। शिकायतकर्ता जब कार्यालय जाकर बसन्त कुमार जोशी से मिला तो उसके द्वारा बताया गया कि सी०टी०ओ० साहब का कहना है कि आप लोगों का 5-6 लाख का एरियर बन रहा है और आप 06 लोग हो और वे प्रत्येक व्यक्ति के 50-50 देने को कह रहे है। जिसमें शिकायतकर्ता से 1.20,000 रूपये लेकर हस्ताक्षर करने की बात तय हो गयी।
इस शिकायत जाँच से प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर पुलिस उपाधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी द्वारा निरीक्षक के नेतृत्व में तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया। सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी की ट्रैप टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 09.05.2025 को अभियुक्त दिनेश कुमार राणा पुत्र रामपाल सिंह मुख्य कोषाधिकारी, नैनीताल नि० सैनिक स्कूल के पीछे नैनीताल एवं अभियुक्त बसन्त कुमार जोशी पुत्र जगदीश प्रसाद जोशी नि० गैस गोदाम रोड हल्द्वानी शिकायतकर्ता से 1,20,000 रूपये रिश्वत लेते हुये मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय नैनीताल से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेशन द्वारा ट्रैप टीम को नगद पुरूष्कार से
पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल पुलिस की हिट लिस्ट में 378 SIM_अब बड़े नेटवर्क पर चोट..
‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ का बोर्ड लगाकर खौफ फैलाने वाले जग्गा गैंग पर गैंगेस्टर एक्ट…
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के लिए शिवराज ने संत समाज से की अपील,सीएम धामी ने किया समर्थन
Haldwani_गोरापड़ाव डकैती में चार और गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस और लूटी रकम बरामद_Video
Nainital_ बर्थडे पार्टी में परोसे गए जरक के पकोड़े खाते ही पूरा परिवार हुआ बेहाल, डॉक्टरों के छूटे पसीने