

उत्तराखण्ड के नैनीताल में लोगों को आवारा कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने के लिए उच्च न्यायालय में हुई सुनवाई के बाद न्यायालय ने खूंखार आवारा कुत्तों को पकड़कर बाड़े में बंद करने के निर्देश दिए थे। आज पेटा से जुड़ी गौरी मौलेखी ने डॉग सैल्टर हाउस का निरीक्षण कर नगर पालिका पर कुत्तो के साथ अत्याचार करने का आरोप लगाया।

गौरी मौलेखी के अनुसार नगर पालिका के अधिशाषी अभियंता ने उच्च न्यायालय में एक एफिडेविट दाखिल कर बताया कि उन्होंने 25 खूंखार कुत्तों को बाड़े में रखा है। आज गौरी ने डॉग शैल्टर हाउस का निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने नगर पालिका पर 25 की जगह केवल 12 कुत्ते रखने का आरोप लगाते हुए पालिका पर न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि मौजूद कुत्तों में से कोई भी कुत्ता खूंखार किस्म का नही है, कुत्तो की न तो सही तरीके से देखभाल की जा रही है और न ही बाड़े की साफसफाई की जा रही है। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि नगर पालिका, पशु क्रुरता अधिनियमों का पालन नही कर रही है। इस मामले को लेकर वे सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेंगी।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




खेलो मास्टर्स गेम्स 2026: उत्तराखंड 40+ टीम बनी चैंपियन
24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..