सीएम दौरे से पहले STH के पास युवक का शव मिला_मचा हड़कंप


हल्द्वानी :
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित दौरे से ठीक पहले हल्द्वानी में सुशीला तिवारी अस्पताल (STH) के पास खड़ी एक कार के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बरेली रोड, निकट मंडी निवासी अरूण बिष्ट (45 वर्ष) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, अस्पताल परिसर के पास खड़ी गाड़ी के अंदर युवक मृत अवस्था में पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ और कोतवाल सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। अधिकारी इसे संदिग्ध मौत मानते हुए सभी पहलुओं पर जांच कर रहे हैं।
वीआईपी मूवमेंट से पहले कार में युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं फिलहाल जांच जारी है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के लिए फरिश्ता बने CPU के रोहित और औसाफ़_Video
45 फुट का रावण और सूर्पनखा का अभिनय बनेगा खास आकर्षण_शीशमहल में
Delhi CJP Protest_बिना वजह हिरासत में न लें, मेट्रो – रेल इंटरनेट चालू करो_ सुप्रीम कोर्ट
वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस