बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की घोषणा फिर से जीवित, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी


हल्द्वानी/लालकुआं :
पुष्कर सिंह धामी ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाए जाने संबंधी पूर्व में विलोपित घोषणा को पुनः जीवित करने की मंजूरी दे दी है। यह निर्णय लालकुआं के विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के अनुरोध पर लिया गया है।
राजस्व विभाग के अनुसार, बिंदुखत्ता क्षेत्र वन भूमि के अंतर्गत आता है। ऐसे में इसे राजस्व ग्राम घोषित करने के लिए पहले वन विभाग के स्तर पर भारत सरकार से अनापत्ति (NOC) प्राप्त करना अनिवार्य है। इस प्रक्रिया में कई कानूनी और नीतिगत प्रावधान शामिल हैं, जिनमें समय लगना तय माना गया था।
1 जुलाई 2025 को आयोजित मुख्यमंत्री घोषणाओं की विभागीय समीक्षा बैठक में इसी कारण से यह प्रस्ताव राजस्व विभाग की सूची से हटाने का अनुरोध मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजा गया था, जिसके बाद घोषणा विलोपित कर दी गई थी।
अब मुख्यमंत्री ने बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की घोषणा को पुनर्जीवित करने का अनुमोदन दे दिया है। इससे क्षेत्र के हजारों निवासियों में नई उम्मीद जगी है। राजस्व ग्राम का दर्जा मिलने से क्षेत्र में भूमि स्वामित्व, बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों को गति मिलने की संभावना है।
हालांकि, अंतिम निर्णय के लिए वन विभाग से आवश्यक अनुमति और भारत सरकार की अनापत्ति अभी भी जरूरी होगी। शासन स्तर पर नियमानुसार प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही इस घोषणा को धरातल पर उतारा जा सकेगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में आग का तांडव: अमेज़न गोदाम में जिंदा जले दो कर्मचारी_Video
उत्तराखंड में IPS के ट्रांसफर : IG से लेकर SP स्तर तक तबादले_बड़ी लिस्ट जारी
“अरे भाई, राहुल गांधी जी को इतनी गंभीरता से क्यों लेते हो ?”- सी.एम.
राहुल गांधी को कोई गंभीरता से नहीं लेता – मुख्यमंत्री धामी ने कही बड़ी बात..
Haldwani_1.85 करोड़ की स्मैक..नशे के कारोबार पर अब तक की सबसे बड़ी चोट,दो भाई गिरफ्तार..