

उत्तराखंड के रामगढ़ राजकीय उद्यान भूमि में सिडकुल, होटल और वैलनेस सेंटर बनाये जाने के विरोध में पिछले 22 दिनों से धरने पर बैठे किसानों ने मशाल जुलूस निकाला। किसानो की जिला प्रशासन ने अब तक सुध नहीं ली है, जिससे नाराज किसानों ने रविवार देर शाम मशाल जुलूस निकालकर उग्र आंदोलन की चेतावनी दे डाली। किसानों ग्रामीणों ने एकजुट होकर कहा कि सरकार अब उद्योगपतियों को निशुल्क जमीन दे रही है जो गलत है।
नैनीताल के रामगढ़ में उद्यान बचाओ संघर्ष समिति पिछले 22 दिनों से लगातार उद्यान भूमि पर धरने पर डटे है। आंदोलनरत कृषकों ने आरोप लागया की 4.4 एकड़ भूमि को सिडकुल की आड़ में बड़े उद्योगपतियों को दिया जाना राज्य सरकार का गलत निर्णय है। कहा कि राज्य सरकार तत्काल निर्णय वापस ले, नहीं तो उन्हें नैनीताल जिला मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ेगा। ग्रामीणों ने कहा की रामगढ़ फल पट्टी के नाम से मशहूर है, यहां उद्यान भूमि में ही बागवानी के लिए नये पौधे, नर्सरी, स्थानीय किसानों को आसानी से उपलब्ध कराए जाते हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal