हल्द्वानी की पहली कुमाऊं फुटबॉल प्रीमियर लीग मुकाबले में नैनीताल और अल्मोड़ा बराबर

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड के हल्द्वानी में कुमाऊं प्रीमियर लीग के भव्य उद्घाटन मैच में नैनीताल और अल्मोड़ा के बीच संघर्षपूर्ण मुकाबला हुआ। मैच अन्त तक बराबरी पर छूटा।


हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में 16 से 23 मार्च तक आयोजित प्रथम कुमाऊं प्रीमियर लीग का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट और विशिष्ठ अतिथि अपर निदेशक खेल रसिका सिद्दीकी ने किया।
बिठौरिया यूनाइटेड फुटबॉल क्लब(बी.यू.एफ.सी.)द्वारा आयोजित इस प्रोफेशनल प्रतियोगिता में कुमाऊं के सभी छह जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर के नाम से टीमें उतारी गई हैं।

नैनीताल और अल्मोड़ा के बीच खेले गए मैच में मध्यांतर तक बराबरी रही। दूसरे हाफ में पहले नैनीताल ने गोल किया और उसके कुछ ही समय में अल्मोड़ा ने अंतिम मिनट में बराबरी का गोल किया।


नैनीताल टीम के ओनर अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी सुभाष अरोरा, शेखर उप्रेती, महेंद्र अधिकारी, गिरीश गुप्ता, रमेश शर्मा के साथ टीम कोच प्रेम थापा रहे। इसके साथ ही अल्मोड़ा टीम के ओनर गोपाल बिष्ट, हर्षिता गुप्ता, ए.के.गोयल, महेश आर्या, विजय गुप्ता और टीम कोच सुनील भट्ट रहे।

विजेता को दो लाख रुपये और उप विजेता को एक लाख रुपये की धनराशि वाली इस प्रतियोगिता में कुल 6 टीमों के 120 बेहतरीन खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखने को मिलेगा। मैच के अवलोकन के लिए वरिष्ठ फुटबाल खिलाड़ी राजेन्द्र सिंह मालरा, शंकर लाल, अनूप ठठोला, राजेन्द्र मेहरा, प्रकाश कुमार, संजय जोशी, विमल शर्मा, भुवन तिवारी, सिद्ध भोज, गोविंद बिष्ट, भोपाल सिंह बिष्ट, ललित पाण्डे, जगदीश जोशी, राजू मेहरा, रघुवीर सिंह कालाकोटी, स्टेडियम होस्टल कोच किशोर पाल आदि उपस्थित रहे जबकि उद्घोष नवीन पाण्डे और मंनोज पाठक ने किया।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page