नैनीताल : यहां भूस्खलन से खाई में समाया सड़क का बड़ा हिस्सा .. पुलिस ने बंद किया है यातायात.. जनता से की अपील..



उत्तराखंड में नैनीताल से भवाली जाने वाला मोटर मार्ग, पाइंस के समीप पूरी तरह से भूस्खलन की भेंट चढ़ गया है । भवाली मार्ग का एक बड़ा हिस्सा टूटकर खाई में समा गया जिससे सड़क बाधित हो गई । सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई ।
नैनीताल और भवाली को जोड़ने वाले 11 किलोमीटर मार्ग में शुक्रवार सवेरे एक बड़ा भूस्खलन देखने को मिला । नैनीताल से लगभग 5 किलोमीटर दूर पाइंस के समीप सड़क का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया । इस भूस्खलन से सड़क के ऊपर पड़ने वाला पहाड़ भी भूस्खलन की भेंट चढ़ गया । सड़क की तलहटी में बेस खत्म होने के कारण लोक निर्माण विभाग को इसे सुधारने में पसीने आने लगे हैं । मौके पर पहुंचे लोक निर्माण विभाग के ए.एक्स.एन.दीपक गुप्ता ने कहा कि इसे कुछ दिन बन्द रखकर सुधारा जाएगा । भयंकर भूस्खलन की सूचना के बाद जिलाधिकारी धिराज गर्भयाल और एस.एस.पी.पंकज भट्ट समेत ए.डी.एम.अशोक जोशी, एस.डी.एम.राहुल साह आदि मौके पर पहुँच गए । रास्ता बाधित होने के बाद दोनों तरफ के राहगीरों को ऊंची पहाड़ी चढ़कर सड़क के दूसरे पार पहुंचना पड़ा जहां से वो लोग दूसरे वाहनों से अपने गंतव्यों तक पहुंच सके । भवाली मार्ग को आम आवाजाही के लिए पूर्णतः बन्द कर दिया गया है ।
महत्वपूर्ण सूचना
नैनीताल जिले में अत्यधिक वर्षा होने के कारण आज दिनांक 29.07.2022 को नैनीताल-भवाली मार्ग नीचे धंस गया। पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल द्वारा स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया तथा स्थानीय पुलिस को तत्काल मार्ग बंद कर सुरक्षा प्रबंध किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। नैनीताल पुलिस द्वारा नैनीताल-भवाली मार्ग पूर्ण रूप से बंद किया गया है। नैनीताल से भवाली या इसके विपरित यात्रा करने वाले सभी वाहनों का आवागमन ज्योलिकोट नंबर-1 बैंड से रहेगा। सम्मानित जनता से अपील है कि यदि आप नैनीताल-भवाली मार्ग से यात्रा करने जा रहे हैं तो सुरक्षा के दृष्टिगत कृपया ज्योलिकोट मार्ग से ही आवागमन करें।
वरिष्ठ पत्रकार कमाल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital_ पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार
सख्त भू-कानून का बड़ा असर नैनीताल में_ 1822 हेक्टेयर जमीन राज्य सरकार में निहित
मां की तस्वीर गले में डाल ED दफ्तर पहुंचे पूर्व CM हरीश रावत_2016 मामले में…
मां की तस्वीर गले में डाल ED दफ्तर पहुंचे पूर्व CM हरीश रावत_2016 मामले में नोटिस…
चोरगलिया से हिमांचल तक तलाश_ नैनीताल पुलिस ने लापता बेटियों को ढूंढ निकाला