Ad

नैनीताल में मर्डर मिस्ट्री ‘रहस्यम’ की शूटिंग..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड के नैनीताल में गुजराती पृष्ठभूमि की मर्डर मिस्ट्री सस्पेंस थ्रिलर फ़िल्म ‘रहस्यम’ की शूटिंग चल रही है। फ़िल्म की मॉलरोड और बलरामपुर हाउस के साथ ही रूसी बाईपास पुल पर भी शूटिंग हुई।

ADVERTISEMENTSAd


गुजराती बेस के आर.एच.एस.जी.प्रोडक्शन के फ़िल्म डायरेक्टर आसिफ अपनी दूसरी फिल्म ‘रहस्यम’ बनाने के लिए इनदिनों ऊत्तराखण्ड के रामनगर और नैनीताल पहुंचे हैं। आसिफ ने बताया की उनकी पहली फ़िल्म ‘पर्वत’ थी जो ओ.टी.टी.प्लेटफार्म में मौजूद है। उनका अगला प्रोजेक्ट होर्रर कॉमेडी फ़िल्म बनाने का है और उसे वर्ल्ड सिनेमा के सामने खड़े होने के लिए उसी स्तर का बनाया जाएगा। रहस्यम फ़िल्म कर्म पर आधारित है, जो यूथ को एक स्ट्रांग मैसेज देती है।


महिला मुख्य रोल अदा कर रही सपना ने बताया कि गुजराती बेस की मर्डर मिस्ट्री सस्पेंस थ्रिलर फ़िल्म बन रही है, जो अमेज़न प्लेटफॉर्म में दिखाई जाएगी।

फ़िल्म ‘रहस्यम’ में सपना व्यास जो एक नामी फिटनेस आइकॉन हैं मेन रोल में हैं। इसके अलावा दस वर्षों से कई फिल्में कर नामी गुजराती एक्टर उत्सव लीडिंग रोल में हैं। फ़िल्म में सपना महक बनी है और उत्सव राजीव बने हैं। कहानी में, नजदीकियों की एक पार्टी के दौरान महक का मर्डर हो जाता है और फिर उसकी तहकीकात शुरू होती है।


फ़िल्म की शूटिंग नैनीताल के रूसी बाई पास ब्रिज, मॉल रोड, बेलवीडियार के साथ रामनगर में चल रही है। छह अगस्त को आने के बाद फ़िल्म की टीम रामनगर और अब दस दिनों से नैनीताल में शूटिंग कर रही है। रविवार दोपहर, मॉल रोड में फिल्माए गए एक सीक्वेंस में चोर का पीछा करने का सीन फिल्मांकन किया गया था।

फ़िल्म के वीडियो बड़े कैमरों के साथ झील के ऊपर उड़े ड्रोन से लोवर मॉल रोड में किया गया। फ़िल्म के लाइन प्रोड्यूसर भवाली निवासी जतिन पाण्डे हैं। जतिन हाल में मुम्बई में रहकर फिल्मों में एक्टिंग और फ़िल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। उनका बैनर जस्ट इमेजिन फिल्म्स है।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती


ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *