Ad

सरल और खुशमिजाज पुलिस अधिकारी हरबंस सिंह को अल्मोड़ा ट्रांसफर पर यादगार विदाई

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल: नैनीताल पुलिस परिवार ने सरल और खुशमिजाज पुलिस अधिकारी हरबंस सिंह को उनके अल्मोड़ा स्थानांतरण पर बीती शाम भावभीनी यादगार विदाई दी। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा (IPS) के नेतृत्व में हल्द्वानी मीटिंग हॉल में आयोजित विदाई समारोह में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके साथ बिताए गए समय के अनुभवों को साझा किया।

ADVERTISEMENTSAd

समारोह में अधिकारियों ने हरबंस सिंह के कुशल नेतृत्व की सराहना की और उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों एवं प्रभावी ट्रैफिक मैनेजमेंट के प्रयासों को विशेष रूप से सराहा। उनकी कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना की प्रशंसा करते हुए, विदाई समारोह में पुलिस अधिकारियों ने उन्हें मोमेंटो और उपहार भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस दौरान डॉ. जगदीश चंद्र (एसपी सिटी नैनीताल), प्रकाश चंद्र (एसपी सिटी हल्द्वानी), नितिन लोहनी(सीओ हल्द्वानी), दीपशिखा अग्रवाल (सीओ लालकुआं), प्रमोद कुमार शाह (सीओ नैनीताल) समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page