

उत्तराखंड के लिए एक दुःखद खबर हैं, असम के मणिपुर में दुश्मनों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान टिहरी गढ़वाल स्थित देवप्रयाग निवासी हजारी सिंह शहीद हो गए। उनका पार्थिव शहरीर आज उनके गांव पहुंचेगा। जहां सैन्य सम्मान के साथ पूर्णानंद घाट पर अंतिम विदाई दी जाएगी। इस घटना ने राज्य को एक और शहीद की शहादत के साथ गहरा दुःख पहुंचाया है। ईश्वर शहीद सैनिक के परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने लिखा, “असम में माँ भारती की रक्षा करते हुए टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग निवासी हजारी सिंह जी के शहीद होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि !”



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सड़क से सोलर तक, पानी से पढ़ाई तक_सौड़ में विधायक और अधिकारी एक्टिव मोड में..
चरक जयंती पर हल्द्वानी में संगोष्ठी, आधुनिक दौर में आयुर्वेद की उपयोगिता पर हुआ मंथन
Good News_हल्द्वानी में अब CGHS के तहत कैशलेस इलाज…
उत्तराखंड में आफत की बारिश : मकान के मलबे में दबे मां-बेटे की मौत, धारचूला में वैली ब्रिज ध्वस्त, 124 सड़कें बंद
Graphic Era में लोकतंत्र की बात_SIR पर सवाल भी हुए, जवाब भी मिले..