

भारतीय बॉक्सिंग टीम में 5 उत्तराखंडी खिलाड़ियों के साथ राज्य के ही एक कोच का चयन होने से राज्य में चमकती बॉक्सिंग प्रतिभा झलकने लगी है। नैनीताल जिले के दो बॉक्सर और पिथौरागढ़ की एक बॉक्सर के साथ गढ़वाल से दो बॉक्सरों का चयन दुबई और आबू धाबी में होने वाली बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। खिलाड़ियों के लिए बधाई और शुभकामनाओं के संदेश आने शुरू हो गए हैं।
भारतीय टीम दुबई और आबू धाबी में होने वाली एशियन जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए जा रही है। दो दिनों के बाद 29 अगस्त से शुरू होकर 10 सितंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में एशिया के जूनियर बॉक्सर प्रतिभाग करेंगे। इस प्रतियोगिता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण जितने वालों और बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले गर्ल्स और बॉयज वर्ग के बॉक्सरों का चयन किया गया था।
इन बॉक्सरों को कर्नाटक के बिल्लारी में 15 दिनों के कैम्प में कठोर प्रशिक्षण दिया गया। कैम्प के लिए ऊत्तराखण्ड के 5 बॉक्सरों का चयन हुआ जो प्रशिक्षण पूरा कर आज दुबई के लिए निकल गए हैं। इन बॉक्सरों में नैनीताल की एन.सी.एस.बॉक्सिंग अकेडमी की दीपाली थापा, हल्द्वानी के ओम भंडारी और पिथौरागढ़ की खुशी चंद के अलावा गढ़वाल के यश कापड़ी और आदित्य महर का चयन हुआ है।
इतना ही नहीं इन बॉक्सरों के साथ बनबसा निवासी कोच सूबेदार नितिन चन्द देउपा भी अपनी सेवाएं देने जा रहे हैं।
बता दें, दीपाली थापा वही बॉक्सर है जिसका वीडियो कड़कड़ाती ठंड के बावजूद, बर्फ में बॉक्सिंग की प्रेक्टिस करते हुए वाइरल हुआ था। वन विभाग में कार्यरत रंजीत थापा की होनहार बेटी का चयन महाराष्ट्र में पुणे के आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टिट्यूट के लिए हुआ था, जहां वो पढ़ाई के साथ बॉक्सिंग की कठोर ट्रेनिंग ले रही है।
इन बॉक्सरों को बधाई देने वालों में इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के पूर्व महासचिव राजीव मेहता, ऊत्तराखण्ड ओलंपिक एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मुखर्जी निर्वाण, अर्जुन अवार्डी पदम बहादुर मल्ल, ओलंपियन नरेंद्र बिष्ट, पूर्व अंतराष्ट्रीय बॉक्सर और भारतीय टीम कोच ललित प्रसाद,
बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव गोपाल खोलिया, कोषाध्यक्ष नवीन टम्टा, भगवत रावत, देवेंद्र जीना, भूपेश भट्ट, प्रकाश शर्मा, डॉ.भुवन तिवारी, पंकज कुमार आदि ने बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 11वें दीक्षांत समारोह की तैयारी तेज
हल्द्वानी के 182 परिवारों को मिली प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दूसरी किश्त
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति की मुश्किलें बढ़ीं_ गिरफ्तारी पर रोक की मांग पर हाईकोर्ट ने राहत नहीं दी
मधुमिता शुक्ला हत्याकांड के आरोपी संतोष राय की रिहाई का रास्ता साफ_हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
उत्तराखंड में बड़ा हवाई हादसा_बदरीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत..