भीमताल में द्रौपर युग का महादेव मंदिर जहां मनोकामना होती है पूरी_शिवरात्रि पर उमड़ी भीड़


देवभूमि उत्तराखण्ड के कण कण में भगवान शिव का निवास है। शिव भीमताल के भीमेष्वर महादेव मंदिर में विराजमान हैं। शिव रात्रि में श्रद्वालू पूजा अर्चना और जलाभिशेक कर महादेव की आराधना करते हैं।
भीमताल झील से लगे इस महादेव मंदिर को शिवरात्रि के मौके पर दुल्हन कि तरह सजाया है। आज सवेरे से ही मंदिर में श्रद्वालुओ का आना शुरु हो गया। भीमताल का यह भीमेष्वर महादेव मंदिर द्वापर युग का है। बताया जाता है कि चंद्र वंष के राजा कल्याण चंद्र ने इस मंदिर का निर्माण कराया, तभी से यहाॅ भगवान शिव को पूजा जा रहा है।
हर शिवरात्रि को यहाॅ मेले का आयोजन होता है और श्रद्वालू शिव की पूजा अर्चना करते हैं। इस मौके पर मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहता है। मान्यता है की यहा मांगी गयी हर मन्नत पूरी होती है, जिससे इस मंदिर में लोगो की अपार श्रद्वा है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Heavy Rain Alert: नैनीताल में कल स्कूल-आंगनबाड़ी बंद_ 142 भवनों को नुकसान
HeavyRain_उत्तराखंड में कल फिर बिगड़ेगा मौसम, इस जिले में स्कूल बंद रहेंगे
विकास की विरासत आगे बढ़ी, हल्द्वानी को मिला ‘हृदयेश सभागार’
नैनीताल में लम्पी वायरस की दस्तक_163 टीमें मैदान में..
“टीचर दो, टीचर दो!”शिक्षकों की कमी से परेशान बेटियों ने खोला मोर्चा, बेतालघाट इंटर कॉलेज