नैनीताल में भीषण अग्निकांड,आग की लपटों से घिरा घर,लाखों का नुकसान_Video

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड में नैनीताल के एक घर में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग से लाखों का नुकसान हो गया।


नैनीताल के तल्लीताल में नैशनल होटल के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे धोभी घाट के एक घर में आग लग गई। आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची। आग को बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने बाल्टियों और पाइप की मादद से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन हवा और सूखा होने के कारण आग भड़क गई।

फायर के जवानों ने पानी की तेज धार और अन्य तरीकों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग के धुएं ने पूरे क्षेत्र को अपने आगोश में ले लिया। बताया जा रहा है की आग का मुख्य कारण संभवतः शॉर्ट सर्किट रहा होगा। धूं धूं कर जलती आग से घर में रखा लाखों का सामान जल गया।

जानकारी के अनुसार, घटना के समय भवन स्वामी राजू चौहान के घर में कुल आठ लोग थे जो पूजा पाठ कर रहे थे। अचानक किसी बिजली के बॉक्स से आग लगी और देखते ही देखते उसने विकराल रूप ले लिया। पीड़ित राजू ने बताया कि शार्ट सर्किट से हुए इस दुखद हादसे में उनका लाखों का नुकसान हो गया है।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page