हल्द्वानी : भूकंप के झटको से डोली उत्तराखंड की धरती..


नैनीताल जनपद के हल्द्वानी में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.0 थी, लेकिन अभी तक किसी भी नुकसान या जानहानि की सूचना नहीं मिली है।
भूकंप के लिहाज से अतिसंवेदनशील उत्तराखण्ड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है जहां शुक्रवार शाम 7 बजकर 52 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए हैं। बताया गया है कि भूकंप के ये तेज झटके उत्तराखण्ड के पिथौरागढ़, नैनीताल, चम्पावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर आदि जिलों में महसूस किए गए हैं।
भूकंप का केंद्र नेपाल में बताया गया है। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.0 मेग्नीट्यूड थी तथा गहराई 20 किमी बताई गई है। जिला आपदा परिचालन केंद्र चम्पावत ने भूकंप की पुष्टि की है।
आपको बता दें कि भूकंप के ये तेज झटके उत्तराखण्ड के साथ ही उत्तर प्रदेश, बिहार एवं दिल्ली एनसीआर में भी महसूस किए गए हैं। नेपाल के अलावा पड़ोसी देश चीन में भी भूकंप के झटके महसूस होने की खबर है। भूकंप की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लोग अपने घरों से बाहर की ओर दौड़ पड़े। अभी तक भूकंप से नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..
2027 की नब्ज़ टटोलने उत्तराखंड पहुंचे BJP चीफ नितिन नवीन..
Haldwani_ कमरे में फंदे से लटका मिला छात्र का शव_परिवार सदमे में..
झील किनारे चला महा सफाई अभियान, बोतलों और प्लास्टिक कचरे से भरे मिले पार्क और नाले
Nainital – HC के आदेश के बाद डीएसए मैदान में अदा हुई ईद की नमाज़.. देश में खुशहाली की दुआ