Ad

हल्द्वानी में एसओजी के हत्थे चढ़ा लग्जरी कार वाला शराब तस्कर..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में पुलिस और एसओजी ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ा एक्शन किया है। पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर बाहरी राज्यों से लग्जरी कार में शराब की तस्करी करने वाले तस्कर को पुलिस ने शराब की ब्रांडेड पेटियों की खेप के साथ गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENTSAd

एसओजी प्रभारी संजीत राठौर ने अपनी टीम के साथ अभियुक्त अमन जोत पुत्र रविंद्र सिंह निवासी गोविंदपुरा भोटिया पड़ाव को सात पेटी अंग्रेजी शराब कार नंबर UK04AJ- 7222 हुंडई वरना के साथ गिरफ्तार किया है।

एसओजी के हत्थे चढ़ा शराब तस्कर अमन शहर में लग्जरी कार से ब्रांडेड शराब की तस्करी में काफी समय से लिप्त बताया जा रहा है। इससे पहले भी पुलिस द्वारा भारी मात्रा में शराब बरामद की जा चुकी है लेकिन शातिर शराब तस्कर अमन पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।

पुलिस और एसओजी की गिरफ्त में आए तस्कर अमन से पूछताछ जारी है। जल्दी तस्करी की शराब खरीदने वाले सप्लायरों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। तस्करी में उपयोग में लाई जा रही लग्जरी कार को पुलिस ने सीज़ कर दिया है। अग्रिम कारवाही जारी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *