Ad

हल्द्वानी हिंसा मामले में पीड़ित छाया पत्रकारों को 10-10 लाख ₹ मुआवजे की मांग_ राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

फोटो जर्नलिस्ट्स ऑफ बरेली सोसाइटी के पदाधिकारियो ने बुधवार को एक ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित उप जिलाधिकारी उदित पवार को दिया जिसमें मांग की है कि 8 फरवरी 2024 को उत्तराखंड के हल्द्वानी कांड में दंगाइयों द्वारा पत्रकार के मोबाइल और फोटोजर्नलिस्ट के कैमरे तोड़कर आग के हवाले कर दिए गए जिसमें हमारे कई साथी घायल हो गए और फोटो जर्नलिस्ट के कैमरे, मोबाइल छीन लिए व लगभग 12-15पत्रकारों की बाइक जला दी है।

ADVERTISEMENTSAd

इस भयानक कांड में हमारे सोसाइटी ऑफ बरेली के संस्थापक सदस्य वरिष्ठ छायाकार मोहम्मद खालिद खान दैनिक हिंदुस्तान अखबार में छायाकार के रूप में कार्यरत हैं। जिनके साथ भी दंगाइयों ने मारपीट की और उनकी गाड़ी जला दी अमर उजाला के छाया पत्रकार राजेन्द्र बिष्ट, अमृत विचार के छाया पत्रकार कैमरे को छीन लिया, बाइक में आग लगा दी, दैनिक जागरण के छाया पत्रकार दीप बिष्ट बाबा की बाइक अभी तक गायब है।


अमृत विचार के संजय कनेरा उर्फ़ जे ललित प्रसाद को सबसे ज़्यादा चोट आयी हैं सबसे ज़्यादा नुकसान हुआ है, संस्था प्रधानमंत्री से मांग करती है कि जिन फोटो जर्नलिस्ट व पत्रकार साथियों के साथ घटना घटित हुई है उनकी क्षति की पूर्ति हेतु प्रत्येक पत्रकार को 10- 10 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए जिससे हमारे साथियों की क्षतिपूर्ति की भरपाई हो सके।

ज्ञापन देने आए संस्था के अध्यक्ष अजय मिश्रा ने बताया कि हमारी संस्था के संस्थापक सदस्य वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट खालिद खान के साथ भी यह घटना घटित हुई है उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति से मांग की है कि फोटो जर्नलिस्ट घटना के दौरान आगे बढ़कर कार्य करता है इसकी सुरक्षा की जाए और भविष्य में ऐसी घटना ना हो सके।

वहीं संस्था के महामंत्री भानु प्रताप ने मांग की है कि सभी घटना में प्रत्येक पीड़ित को 10 लख रुपए मुआवजा दिया जाए ज्ञापन देने आए संस्था के संस्थापक सदस्य वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट उमेश शर्मा ने कहा कि पत्रकारों के सुरक्षा कानून को तुरंत लागू किया जाए वह मौजूद वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट विवेक मिश्रा ने सभी फोटो जर्नलिस्ट की सुरक्षा की मांग की है।

इस मौके पर पुत्तन सक्सेना, ताहिर बैग, अरुण मौर्य ,अशोक गुप्ता ,सुरेश रोचानी ,अरविंदर सिंह मिकी, राजेश कुमार पटेल, सुनील सिंह, अवधेश शर्मा ,देश दीपक गंगवार, शुभम सिंह, कौशिक टंडन, मुन्ना सिंह , सत्यम, आदि पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *