गुलदार ने बच्ची को बनाया निशाना, जंगल में मिला शव.. दहशत में पूरा क्षेत्र..घर में कोहराम..

जसपुर ऊधम सिंह नगर 17.10.2020 GKM NEWS (रिपोर्ट अज़हर मालिक ) जसपुर क्षेत्र अंतर्गत लगातार गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है आये दिन गुलदार के हमले बढ़ते जा रहे है लेकिन वन विभाग कुम्भकरण की नींद सो रहा है बतादे की बीती देर रात वन विभाग की उत्तर प्रदेश रेंज अन्तर्गत एक बच्ची को गुलादर उठा के ले गया घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है वंही वन विभाग को उसकी सूचना दी गई..
पूरी रात वन विभाग तलाश में जुटा रहा लेकिन हाथ खाली रहे वंही आज सुबह बच्ची का शव उत्तराखंड वन विभाग की मकोनिया रेंज में मिला वंही पतरामपुर रेंजर ने बताया कि उत्तर प्रदेश की सीमा से एक बच्ची को रात गुलदार उठा के ले गया था जिसकी लाश उत्तराखंड में मिली है वंही उच्चाधिकारियों को बताया गया है अधिकारियों के आदेशानुसार गुलादर को पकड़ा जाएगा
वंही पुलिस भी मौके पर पहुँच कर पंचनामा भर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आपको बता दे कि उत्तरप्रदेश बॉर्डर से सटे गांव मकन्द पुर से भट्टे ओर काम कर रहे मजदूर की 12 साल की एक बच्ची को गुलादर ने अपना निवाला बना लिया जिसकी लाश उत्तराखंड की सीमा में मिली है वंही दोनो सीमाओं के वन विभाग जांच में जुट गए है वंही पीड़ित परिवार ने उचित कार्यवाही की मांग की है।
बाईट :- जुममी बक्श परिजन
बाईट :- आंनद रावत ( पतरामपुर रेंजर )






लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




एसआईआर शुरू_राज्यपाल को सौंपा गया पहला गणना फॉर्म, हर घर पहुंचेगा लोकतंत्र का दस्तावेज
Haldwani – टूटी सड़कों और धूल-मिट्टी से चौपट हो रहा कारोबार, जनता परेशान..
पलायन रोकने को गांव में जुटे प्रवासी-अप्रवासी, युवाओं से की रिवर्स माइग्रेशन की अपील
कमिश्नर ने 6 जिलों के डीएम को भेजा लेटर_420 मामले पेंडिंग…
भाजपा के भीतर असंतोष..? जमीनी कार्यकर्ता हाशिये पर_भुवन भट्ट