कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग, युवक जिंदा जला.

देहरादून 28.december 2020 GKM NEWS राजधानी देहरादून के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में मुख्य बाज़ार में कॉलेज रोड में एक कपड़ों की दुकान में आग लग गई. आग के कारण दुकान के पीछे मकान में रह रहा एक व्यक्ति जिंदा जल गया. आग लगने का कारण अभी साफ़ नही हुआ है. पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
आग लगने की सूचना पर कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। किसी तरह दुकान का शटर खोला गया। दमकल और पुलिसकर्मी आग बुझाते हुए किसी तरह अंदर पहुंचे। जहां पीछे के हिस्से में स्थित एक कमरे में सुमित बजाज का बुरी तरह से झुलसा शव बरामद हुआ। पुलिस ने किसी तरह आग पर काबू पाया और शव को बाहर निकाला।आग से दुकान में रखा सामान भी बर्बाद हो।
खबर के मुताबिक पुलिस का कहना है कि मृतक सुमित बजाज पुत्र स्वर्गीय जनक राज बजाज (47) की कॉलेज रोड पर दुकान और पीछे घर है.माकन मालिक ने दुकान किराए पर दी हुई थी. जिसे शहर के ही एक व्यक्ति अज़ीम चलाते हैं, जो यहां किड्स वियर के नाम रेडीमेड कपड़ों का कारोबार करते हैं।
खबर के मुताबिक जब स्थानीय लोगो ने रविवार की शाम को दुकान के अंदर से लपटें उठती देखी तो इसकी सूचना उन्होंने अजीम को दी। अजीम मौके पर पहुंचे और उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




प्रेमी को ट्रक में डालकर जला दिया, खतरनाक मर्डर का एक महीने बाद राज़ खुला ..
उत्तराखंड_हादसा, टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन का अगला हिस्सा पिचक गया, दो की मौके पर मौत
सड़क से सोलर तक, पानी से पढ़ाई तक_सौड़ में विधायक और अधिकारी एक्टिव मोड में..
चरक जयंती पर हल्द्वानी में संगोष्ठी, आधुनिक दौर में आयुर्वेद की उपयोगिता पर हुआ मंथन
Good News_हल्द्वानी में अब CGHS के तहत कैशलेस इलाज…