बड़ी ख़बर : (हरिद्वार) कोरोना बेस हॉस्पिटल में भरा पानी..कर्मचारियों ने पी.पी.ई किट पहनकर निकाला पानी..

जनपद हरिद्वार में बारिश ने जमकर कहर बरपाया , यहां स्थित कोरोना बेस हॉस्पिटल में पानी भर जाने से बड़ा संकट खड़ा हो गया । गौरतलब है कि कोरोना को लेकर सरकार और योग गुरु बाबा रामदेव की पंतजलि द्वारा पावन धाम में अस्थाई बेस हॉस्पिटल तैयार किया गया है। जहाँ ड्रेनेज व्यवस्था सुचारू न होने से पानी भर गया। वही इस हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड में पानी भर जाने से यहां काम कर रहे डॉक्टरों के साथ ही वार्ड में इलाज करा रहे कोरोना के रोगियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अस्पताल प्रशासन पीपीई किट पहनकर आईसीयू वार्ड से पानी हटाते हुए नजर आए, यह नजारा देख स्वास्थ्य महकमे द्वारा की गई व्यवस्थाओं की भी पोल खुल गई । बुधवार शाम से हो रही बारिश के चलते हरिद्वार नगर में कई स्थानों पर जल जमाव की स्थिति बन गई है । हर वर्ष बरसात के दौरान नगर निगम द्वारा ड्रेनेज व्यवस्था को दुरुस्त किए जाने के दावे किए जाते हैं मगर इस बार मानसून से पहले ही बारिश ने लोगों के सामने नया संकट खड़ा कर दिया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल पुलिस की हिट लिस्ट में 378 SIM_अब बड़े नेटवर्क पर चोट..
‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ का बोर्ड लगाकर खौफ फैलाने वाले जग्गा गैंग पर गैंगेस्टर एक्ट…
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के लिए शिवराज ने संत समाज से की अपील,सीएम धामी ने किया समर्थन
Haldwani_गोरापड़ाव डकैती में चार और गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस और लूटी रकम बरामद_Video
Nainital_ बर्थडे पार्टी में परोसे गए जरक के पकोड़े खाते ही पूरा परिवार हुआ बेहाल, डॉक्टरों के छूटे पसीने