वाह रे डॉक्टर : बच्चों को दी पेट दर्द की दवा, उग आये पूरे जिस्म पर बाल.स्पेन में सामने आया अजीब -मामला

मैड्रिड स्पेन 02 . november 2020 GKM न्यूज़ डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है लेकिन कभी कभी डॉक्टर की गलतिया मरीज़ को पड़ जाती है। .कुछ ऐसा ही यूरोप के देश स्पेन में देखने को को मिला जहा डॉक्टर की एक गलती से मरीज़ की दुनिया बदल गई। स्पेन में डॉक्टरों ने बच्चों को पेट में दर्द और गैस की दवा दी लेकिन नतीजा कुछ और ही निकला. बच्चों के शरीर में ढेर सारे बाल उग आए. ऐसा किसी एक बच्चे के साथ नहीं हुआ, बल्कि 20 बच्चे इस परेशानी के शिकार हो गए. उत्तरी स्पेन के कैंटाब्रिया के टोरेलावेगा शहर में 20 बच्चों के शरीर में अत्यधिक बाल उग आए.यह खबर अब लगातार सुर्खियों में बनी हुई है .
प्रशासन ने अपनी गलती मानी. प्रशासन ने कहा कि बच्चों को पेद दर्द और गैस की दवा ओमेप्राजोल की जगह मिनोजिडिल दवा दे दी गई. अब ये 20 बच्चे हाइपरट्रिचोसिस नामक बीमारी से जूझ रहे हैं. इस बीमारी में शरीर में अनचाही जगहों पर भी बाल उग आते हैं. डेली मेल की खबर अनुसार मिनोजिडिल दवा बाल बढ़ाने की दवा है. इन बीस बच्चों के शरीर पर अनचाहे बालों की ग्रोथ बहुत ज्यादा हो गई है. इसके बाद इन बच्चों के माता-पिता ने मिलकर दवा बनाने वाली लेबोरेटरी के खिलाफ सिविल और क्रिमिनल केस फाइल कर दिया


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




इंस्पायर अवार्ड – मानक 2025-26 में बियरशिबा स्कूल के दो विद्यार्थियों का चयन
उल्लास और भाईचारे के साथ मनाएं रंगोत्सव : डीएम रयाल
होली से पहले दून में गुंडई : विरोध करने पर दुकान में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़
हल्द्वानी में होलिका दहन_आस्था और परम्परा के साथ मनाया गया पर्व
नैनीताल – बाजार की दुकान में लगी आग, स्थानीय लोगों ने मदद कर काबू पाया..Video