Ad

अवैध कब्जों पर हल्द्वानी मेयर का बड़ा बयान ,निगम का जमीनों पर मालिकाना हक़ नहीं ..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : एक ओर जहाँ नगर निगम कई वर्षों पुराने अतिक्रमण पर लगातार कार्यवाही कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर हल्द्वानी के मेयर और विधायक का भी वार पलटवार जुवानी वॉर तेज हो गया है। अब इस मामले ने पूरी तरह राजनितिक रंग ले लिया है. मेयर का कहना है कि मैं राजधर्म का पालन कर रहा हूं, हलद्वानी नगर निगम के मेयर
जोगेंद्र रौतेला का बयान सामने आया है की अतिक्रमण हटाना नगर निगम के अधिकारों में आता है और शहर की फिजा बदलने और शहर को सुनियोजित विकास की तरफ ले ले जाने के लिए इस तरह की कार्रवाइयां चलती रहनी चाहिए। उन्होने कहा की जिन लोगों ने कब्जे किये हों ऐसा नहीं है की 20 या 30 साल से उस जगह पर बैठकर वो लोग अतिक्रमणकारी की श्रेणी में नहीं आते हों।

ADVERTISEMENTSAd

उन्होने इस पूरे मामले में कांग्रेस को निशाना साधते हुए कहा की यह उन लोगों का दोष है जिन्होंने राजनीती की आड़ में सहारा दिया मेयर ने कहा की राजनितिक महत्वकांशा और अधिकारियों की ही उदासीनता होती है जो अतिक्रमण करवाती है। उन्होंने कहा अब उत्तराखंड सरकार और नगर निगम का साफ़ तौर पर मकसद है की शहर में अवैध अतिक्रमण को बिलकुल भी बर्दास्त नहीं किया जायेगा। उन्होने कहा की जो लोग आलोचना कर रहे हैं और मुझ पर आरोप लगा रहे हैं आरोप लगाने वाले ये न बताए की राजधर्म क्या होता है मैं अपने राजधर्म का भली भांति पालन कर रहा हु साथ ही चुटकी लेते हुए उन्होने कहा की अगर अतिक्रमणकारी कांग्रेस के चहेते हैं तो उसमें मेरा क्या दोष है।

हल्द्वानी मेयर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला ने स्पष्ट तौर पर इस बात को कहा की नेतागण यह कह रहे हैं की जमीन नगर निगम की है तो उनको मैं बताना चाहता हूं नगर निगम की कोई जमीन नहीं होती है जमीन पर मालिकाना हक उत्तराखंड सरकार का है जमीन राज्य सरकार के अंतर्गत होती है ज़मीनों का मालिकाना हक राज्य सरकार का होता है और प्रबंधन नगर निगम का होता है।

बाइट – डॉ जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, मेयर हलद्वानी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *