Ad

हल्द्वानी में 14 फरवरी को VVIP मूवमेंट_यातायात में बड़ा बदलाव,जानें नया रूट प्लान

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें


हल्द्वानी में 38वें राष्ट्रीय खेल समापन समारोह के चलते यातायात में बदलाव, जानें नया रूट प्लान

ADVERTISEMENTSAd

14 फरवरी को हल्द्वानी शहर में आयोजित होने जा रहे 38वें राष्ट्रीय खेल समापन समारोह एवं वीवीआइपी कार्यक्रम के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

समारोह के दौरान संपूर्ण हल्द्वानी क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा, जो पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों से हल्द्वानी आ रहे हैं। वहीं, मैदानी क्षेत्र से पर्वतीय क्षेत्र जाने वाले छोटे वाहन अब कालाढूंगी-मंगोली रूट से यात्रा करेंगे।

इसके अलावा, पर्वतीय क्षेत्र से मैदानी क्षेत्र को आने वाले सभी छोटे वाहन भवाली से नंबर वन बैंड, रूसी बाईपास द्वितीय और रूसी बाईपास प्रथम होते हुए कालाढूंगी रूट से अपने गंतव्य की ओर बढ़ेंगे।

यह विशेष यातायात व्यवस्था समापन समारोह और वीवीआइपी कार्यक्रम को सुचारु रूप से सम्पन्न करने के लिए लागू की गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page