Ad

लालकुआं: दुग्ध संघ परिसर में दुग्ध उत्पादकों का हंगामा,मैनेजमेंट पर लगाए गंभीर आरोप

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआं नैनीताल दुग्घ संघ में बिन्दूखत्ता क्षेत्र के दर्जानों दुग्ध उत्पादकों ने दुग्घ संघ परिसर में धरना प्रदर्शन कर जमकर हंगामा काटा करीब तीन घटें तक चला हगांमा दुग्घ से सामान्य प्रबंधक निर्भय नारायण द्वारा दिये गए कारवाई के आश्वासन के बाद शांत हुआ।
बताते चलें कि आज लालकुआ नैनीताल दुग्ध संघ परिसर में युवा भाजपा नेता बलंवत सम्भल के नेतृत्व में पहुंचे बिन्दूखत्ता क्षेत्र के दर्जानों दुग्ध उत्पादकों ने धरना प्रदर्शन कर जमकर हंगामा काटा ।

ADVERTISEMENTSAd

इस दौरान प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि दुग्ध संघ कि कम्पनी द्वारा जो पशुआहार(सालेज) उन्हें दिया जा रहा वह मानकों से कम मिल रहा है तथा घटतोली के चलते हर पैकेट को तोलने पर 10/15 प्रतिशत कम सालेज निकल रहा है उन्होंने दुग्ध संघ के जिम्मेदार लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा कि दुग्घ संघ के कर्मचारियों कि मिलीभगत से दुग्ध उत्पादकों को जमकर लूटा जा रहा है उन्होंने दुग्ध संघ लालकुआ पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि दुग्ध संघ के मैनेजमेंट ने पिछली कम्पनी को फर्जी तरीके से ब्लैकलिस्ट कर बाहर कर दिया जिसके बाद दूसरी कम्पनी को पशु आहार(सालेज) आपूर्ति करने के लिए नियुक्त कर दिया लेकिन जिस दिन से कम्पनी नियुक्त की गई उस दिन से कम्पनी द्वारा दुग्ध उत्पादकों को पशु आहार (सालेज ) कट्टे पर लिखें वजन से कम वजन दिया जा रहा है ।

उन्होंने कहा कि कई बार दुग्घ संघ प्रशासन को इसकी शिकायत की लेकिन आज तक कम्पनी के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की गई।
दुग्ध संघ की इस उदासीनता से क्षुब्ध होकर होकर आज दर्जानों दुग्ध उत्पादक यहां पहुंचे हैं जिन्होंने इस घंटोली की उत्तरदायी कम्पनी के खिलाफ ठोस कारवाई की मांग की है इधर मौके पर पहुंचे दुग्घ संघ लालकुआ के सामन्य प्रबधंक निर्भय नारायण ने दुग्ध उत्पादकों को कम्पनी के खिलाफ ठोस कारवाई का अश्वासन दिया है।


इधर मौके पर पहुंचे दुग्ध संघ लालकुआं के सामन्य प्रबंधक निर्भय नारायण ने बताया कि उन्हें उत्पादकों द्वारा शिकायत मिली है कि उन्हें पशु आहार(सालेज)कम दिया जा रहा है जिस पर उनके द्वारा जांच कमेटी गठित कर जांच कराई जायेगी उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाता है उस के खिलाफ ठोस कार्यवाही की जायेगी।उन्होंने कहा कि अगर इस सारे मामले में कम्पनी दोषी है तो उसे ब्लेकलिस्ट किया जायेगा तथा आवश्यक विधि सम्मत कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *