Ad

लालकुआ: भू-माफियाओं के खिलाफ युवाओं का मुख्यमंत्री को ज्ञापन..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआ नगर पंचायत क्षेत्र में सरकारी भूमि पर भू माफियाओं द्वारा किये गए अवैध कब्जे के विरोध क्षेत्र के युवाओं ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौपा और कहा कि यदि सरकारी भूमि- भू माफियाओं से मुक्त कर जनहित में उपयोग नही गई तो क्षेत्र के युवा उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

ADVERTISEMENTSAd


यहां लालकुआ नगर के समाजिक एंव युवा भाजपा कार्यकर्ता जितेंद्र नेहरा के नेतृत्व में तहसील पहुंचे युवाओं ने नगर कि सरकारी भूमि को भू माफियाओं से मुक्त कर जनहित में उपयोग करने की मांग को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम सम्बोधित तहसीलदार सचिन कुमार सौपा।वही दिये गए ज्ञापन में उन्होंने कहा कि लालकुआं क्षेत्र में बस स्टैंड और वाहन पार्किंग ना होने के चलते हजारों आने जाने वाले यात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तथा आये दिन नगर में जाम की समस्या बनी रहती है।


उन्होंने कहा कि कुछ भू माफियाओं ने सरकार की कारोडो़ की कई एकड़ लीज निरस्त भूमि को अपने कब्जे में ले रखा है जिसपर भू माफियाओ द्वारा अबैध अतिक्रमण कर सरकारी बैकों सहित अन्य सस्थाओं से लाखों रुपयों का किराया बसूला जा रहा है उन्होंने कहा कि भूमि कि लीज बर्षो पहले ही सामप्त हो चुकी है लेकिन आज तक शासन प्रशासन भू माफियाओं से अपनी सरकारी भूमि को खाली नहीं कर पाया है जो एक सोचनीय बिषय है उन्होंने कहा कि अब भू माफिया द्वारा अधिकारियों कि मिलीभगत से उक्त सरकारी भूमि पर मालिकाना हक लेने कि तैयारी चल रही है ।


उन्होंने कहा कि आगर उक्त भूमि को सरकार अपने कब्जे में ले तो नगर में बस स्टैंड और वाहन पार्किंग जैसी समास्या से निजात मिल सकती है और नगर में चहुंमुखी विकास भी हो सकता है
उन्होंने बस स्टैंड और वाहन पार्किंग के लिए लीज निरस्त भूमि को उपयुक्त बताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सरकारी भूमि को भू माफियाओं से मुक्त कर शासन के कब्जे में लेने की मांग है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही इस और कोई ठोस कारवाई नही गई तो क्षेत्र के युवा उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *