Ad

लालकुआं : दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

जनपद नैनीताल के लाल कुआं से दुखद हादसे की खबर सामने आ रही है।लालकुआं से नगला की ओर को जा रही मोटरसाइकिल की ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में ट्रक से हुई भिड़ंत के चलते मोटरसाइकिल सवार की एसटीएच चिकित्सालय में ले जाते समय दर्दनाक मौत हो गई, पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दे दी गई है।

ADVERTISEMENTSAd


प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात लगभग 9:15 बजे लाल कुआं से किच्छा की ओर मोटरसाइकिल संख्या:-यूपी 25सीडब्ल्यू/ 5779 जैसे ही लालकुआं ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में पहुंचा था तभी 16 टायरा ट्रक संख्या:-यूपी 25ईटी/ 6049 के चालक ने अचानक लापरवाही से ट्रक मोड़ दिया, मोटरसाइकिल सवार जब तक कुछ समझ पाता तब तक उक्त मोटरसाइकिल और ट्रक की सीधी भिड़ंत हो गई, दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार का हेलमेट पूरी तरह टूट कर चकनाचूर हो गया।

मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस की 112 सेवा द्वारा तुरंत ही घायल को हल्द्वानी अस्पताल की ओर को ले जाया जा रहा था रास्ते में आई 108 में उसे शिफ्ट कर दिया गया, तथा डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी पहुंचने से पूर्व ही मोटरसाइकिल सवार ने दम तोड़ दिया तथा चिकित्सालय में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस द्वारा दुर्घटना की जानकारी मोटरसाइकिल सवार मोहम्मद इस्लाम पुत्र हफीक अहमद उम्र 36 वर्ष ग्राम कुमरा तहसील इज्जतनगर जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) के परिजनों को दे दी है। मृतक उत्तराखंड में फेरी लगाकर कपड़ों की बिक्री किया करता था, जो कि पूरे दिन भर की बिक्री कर शाम को बरेली स्थित अपने घर को जा रहा था कि यह दुर्घटना घटित हो गई।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *