लालकुआं : मंत्री रेखा आर्या ने भू-कटाव से प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण..


हल्द्वानी/लालकुआं – राज्य की महिला कल्याण, बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री एवं नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने रविवार को लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।
इंद्रानगर (बिंदुखत्ता) क्षेत्र में भारी बारिश और गोला नदी के जलस्तर में वृद्धि से हुई क्षति का जायजा लेते हुए मंत्री ने ग्रामीणों से संवाद किया। ग्रामीणों ने हर वर्ष होने वाले भूकटाव से भूमि और मकानों को हो रहे नुकसान की समस्या उठाई और स्थायी समाधान की मांग की।
इस पर मंत्री ने आश्वस्त किया कि कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल के माध्यम से भूकटाव रोकने हेतु स्थायी समाधान का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है और शीघ्र कार्य प्रारंभ होगा। निरीक्षण के दौरान वन विभाग, सिंचाई विभाग और ब्रिडकुल द्वारा संयुक्त निरीक्षण की जानकारी भी साझा की गई।
वन विभाग द्वारा तात्कालिक समाधान हेतु 38 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को नुकसान का आंकलन कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए और कहा कि गोला नदी से हर वर्ष होने वाले भूकटाव की समस्या का स्थायी समाधान अनिवार्य है।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी रेखा कोहली, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता दिनेश रावत, उप प्रभागीय वनाधिकारी अनिल जोशी, तहसीलदार कुलदीप पाण्डे, बीडीओ तनवीर असगर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


दुग्ध संघ के नए डायरेक्टर थान सिंह बिष्ट को मुकेश बोरा ने दिलाई शपथ..
हल्द्वानी से नैनीताल तक सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर बड़ी कार्यवाही _इन 17 फर्मों पर लाखों का जुर्माना
मां, भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी निरस्त, हाईकोर्ट में पलटा फैसला..
दुष्यंत गौतम के खिलाफ हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च..
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या अस्पताल में भर्ती ,, पति गिरधारी पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज