Ad

लालकुआ : मज़बूत सीसी रोड तोड़कर टाइल्स रोड बनाने के विरोध में आये स्थानीय लोग.. जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन..आंदोलन की दी चेतावनी..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआ नगर पंचायत क्षेत्र अन्तर्गत के अंबेडकर वार्ड नंबर एक सहित विभिन्न वार्डों में बनी मजबूत सीसी रोड तोड़कर टाइल्स रोड बनाए जाने के विरोध में नगर के दर्जनों लोगों ने तहसीलदार के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपकर उचित कार्रवाई की मांग की तथा कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

ADVERTISEMENTSAd


यहां नगर के बरिष्ठ समाजसेवी जहिद अली एंव पूर्व सैनिक सुरेंद्र लोटली के संयुक्त नेतृत्व में पहुंचे दर्जनों नगर वासियों ने तहसीलदार के माध्यम से जिलाअधिकारी को सौपते हुऐ उचित कार्रवाई की मांग की।

इधर पूर्व सैनिक सुरेन्द्र लोटली ने कहा कि लालकुआ नगर पंचायत के वार्डों में पहले से मजबूत बनी आरसीसी रोड पड़ी हुई है जो पुरी तरह से ठीक है तथा जिनसे लोगो को कोई परेशानी नही है

उन्होंने कहा कि लेकिन अब नगर पंचायत और कुछ ठेकेदारों द्वारा मिलीभगत से कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी और अन्य मशीनों से तोड़कर सरकारी धन का दुरुपयोग करते हुए टाइल्स रोड डाली जा रही है जो पुरी तरह गलत है ऐसे में नगरवासी मांग करते है कि जनता के हित में लगने वाले पैसे को नगर पंचायत द्वारा बर्बाद किया जा रहा है जो बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इधर बरिष्ठ समाजसेवी जाहिद अली ने नगर पंचायत और ठेकेदारों पर सरकारी पैसो कि बदरंबाट करने का आरोप लगाते हुए कहा कि नगर पंचायत और कुछ ठेकेदारों कि मिलीभगत से सही मजबूत बनी नई सड़कों को तोड़कर टाईम्स रोड का निर्माण काराया जा रहा हे जो पुरी तरह से सरकारी पैसो कि दुरुपयोग है

उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण से सरकारी पैसों कि बर्बादी हो रही है उन्होंने जिलाधिकारी से मांग करते हुए कहा कि उक्त मामले कि जांच कर उचित कारवाई कि जायें जिससे सरकारी पैसों का दुरुपयोग होने से बचा जा सके। उन्होंने चेतावनी देते कहा कि अगर जल्दी इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो सभी नगरवासी आंदोलन को बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

बाइट- सुरेन्द्र लोटली पूर्व सैनिक व स्थानीय निवासी।

बाइट- जाहिद अली, स्थानीय निवासी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *