वन विभाग को उठानी पड़ेगी अधिकारियों की कमी ? 17 IFS ..वन मंत्री उनियाल का बड़ा बयान..


उत्तराखंड में भारतीय वन सेवा के 17 IFS अधिकारियों के 2022 के अंत तक सेवानिवृत्त होने से अधिकारियों की कमी हो जाएगी. जिसके कारण वन विभाग को प्रदेश में 36 वन प्रभाग और दो बाघ संरक्षित क्षेत्रों के प्रबंधन में दिक्कत आ सकती है. उत्तराखंड के लिए आईएफएस (IFS) अधिकारियों के स्वीकृत पदों के सापेक्ष यहां 90 अधिकारी सेवारत हैं. जिनमें से 17 इस साल के अंत तक सेवानिवृत्त हो जाएंगे.
वन क्षेत्र का प्रबंधन होगा प्रभावित
वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि आईएफएस अधिकारियों की कमी के कारण कॉर्बेट और राजाजी टाइगर रिजर्व के साथ ही 36 वन प्रभागों में बंटे 38,000 वर्ग किलोमीटर से ज्यादा इलाके में फैले वन क्षेत्र के प्रबंधन में मुश्किल आ सकती है.
क्या बोले वन मंत्री?
इस मामले में प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने भी माना है कि कर्मचारियों/अधिकारियों की कमी से काम में मुश्किल आएगी. लेकिन उनका कहा कि राज्य सरकार के पास ऐसी परिस्थितियों से निपटने की एक प्रक्रिया है. वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा, “ऐसे हालत से निपटने के लिए हमने संघ लोक सेवा आयोग को पहले ही आईएफएस अधिकारियों की मांग भेजने का निर्णय लिया है.” उनियाल ने कहा कि उत्तराखंड को हर साल आईएफएस और प्रांतीय वन सेवा के अधिकारियों का आनुपातिक आवंटन होना चाहिए.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park
पहचान साबित करने निकला बुजुर्ग_ 8 दिन से लापता