कोलकाता: भाजपा को बंगाल में लगा करारा झटका..बड़े नेता मुकुल रॉय ने अपने बेटे सुभ्रांशु के साथ TMC में की घर वापसी.. सीएम ममता ने कहीं यह बात….

कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय ने अपने बेटे सुभ्रांशु रॉय के साथ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में वापसी कर ली है। शुक्रवार दोपहर मुकुल रॉय ने टीएमसी दफ्तर पहुंचकर पार्टी में वापसी की। इससे पहले उन्होंने पार्टी मुख्यालय में ममता बनर्जी और दूसरे नेताओं के साथ बंद कमरे में बैठक की।
मुकुल रॉय के इस फैसले से बीजेपी को एक बड़ा झटका लगा है क्योंकि टीएमसी के कई दिग्गजों को बीजेपी में लाने का श्रेय मुकुल रॉय को दिया जाता है। बता दें कि मुकुल रॉय सबसे पहले टीएमसी छोड़ने वाले नेताओं में शुमार थे। 2017 में वह टीएमसी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे।
इससे पहले बुधवार को टीएमसी के सीनियर लीडर और सांसद सौगत रॉय ने भी मुकुल रॉय के पार्टी में आने के स्पष्ट संकेत दिए थे। सौगत रॉय ने मुकुल की तारीफ करते हुए कहा था कि भले ही वह टीएमसी छोड़कर गए थे, लेकिन सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ कभी खुलकर कुछ नहीं कहा था। सौगत रॉय के इस बयान के बाद से ही उन कयासों को बल मिला था, जिनमें मुकुल रॉय के बीजेपी छोड़कर टीएमसी जाने की बात कही जा रही थी



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




रानीबाग के चित्रेश्वर धाम में कथित अतिक्रमण पर पहाड़ी समाज मुखर, आंदोलन की चेतावनी
हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद की आंच कर्नाटक में_BJP प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य पर FIR..
Uttrakhand_Cctv ने राज़ खोला_नौकर ने किया मालकिन का मर्डर
Heavy Rain Alert: नैनीताल में कल स्कूल-आंगनबाड़ी बंद_ 142 भवनों को नुकसान
HeavyRain_उत्तराखंड में कल फिर बिगड़ेगा मौसम, इस जिले में स्कूल बंद रहेंगे