
उत्तराखण्ड के नैनीताल में किलवारी, पंगोट, विनायक और कुंजखडक समेत दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला मोटर मार्ग पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप लगभग 30 मीटर धंस गया है। सड़क धंसने से मार्ग में वाहनों की आवाजाही बन्द होने की स्थिति में है और इससे पेयजल लाइन श्रतिग्रस्त हो गई हैं।
नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में बारह पत्थर से किलवारी समेत अन्य गांवों को जाने वाले मार्ग में आज सवेरे सैट बजे जोरदार आवाज के साथ एक भूस्खलन हो गया। सवेरे सात बजे हुए इस भूस्खलन से नैनीताल के सात नंबर, टंकि बेंड, पर्यटक स्थल किलबरी, पंगोट, घुं घुं खान, विनायक, कुंजखड़क आदि कई छोटे बड़े गांवों का सीधा संपर्क टूटने के कगार पर है।
डॉ.आर.एस.टोलिया प्रशासनिक अकादमी(ए.टी.आई)के ठीक ऊपर हुए इस भूस्खलन से रिहायशी क्षेत्र को उतना खतरा तो नहीं है लेकिन इस मार्ग से ग्रामीण नैनीताल को दूध, सब्जी और अन्य वस्तुओं को बाजार तक पहुंचाते हैं। इसी मार्ग से इन क्षेत्रों के बच्चे नैनीताल के स्कूल आते जाते हैं।
नगर पालिका सभासद भगवत सिंह रावत ने बताया कि उन्होंने लोक निर्माण विभाग से पहले भी इस क्षेत्र में दरारों की शिकायत की थी, लेकिन कोई जरूरी कार्यवाही नहीं कि गई। आज इसके 30 मीटर टूटकर गिरने से ऊपरी क्षेत्र के लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। भूस्खलन में पेयजल लाईनें भी श्रतिग्रस्त हुई हैं, जिससे अब पानी की आपूर्ति भी बाधित होगी।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सीएम धामी हरिद्वार में एक्शन मोड में_चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश
RDX धमाके की धमकी के बाद_ नैनीताल के न्यायालयों में सर्च ऑपरेशन_Video
Nainital : कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी, तीन न्याय परिसर हुए खाली_Video
हल्द्वानी के नए SDM बने प्रमोद कुमार, इन्हें रामनगर की जिम्मेदारी..
उत्तराखंड में फिर गिरेगी बर्फ की फुहार_कल से 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी